वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
चीन में बर्ड फ्लू से मनुष्य के संक्रमित होने की नई घटना

01/03/2007

wildlife, bird
wildlife, bird
चीन ने इस बात की पुष्टि की है कि पिछले सात सप्ताहों के दौरान किसी आदमी को बर्ड फ्लू होने के पहले मामले की पुष्टि हुई है ।

सरकारी मीडिया ने बुधवार को खबर दी है कि दक्षिण-पूर्वी फूजियान प्रांत की 44-वर्षीय महिला को बर्ड फ्लू के एच5एन1 वायरस का संक्रमण हो गया है ।

इस ताजा मामले से वर्ष 2003 में एशिया में इस घातक वायरस के पहली बार सामने आने के बाद से चीन में इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है । यह रोग अब पूरी दुनिया में फैलने लगा है ।

इस बीच पशु स्वास्थ्य की विश्व संस्था ने बर्मा में एच5एन1 वायरस के संक्रमण की नई घटना की खबर दी है । पेरिस स्थित इस संगठन ने कहा है कि रंगून के पश्चिमी उप नगर में पॉल्ट्री फार्मों में इस वायरस का वह किस्म पाया गया है, जो मनुष्यों को संक्रमित कर सकता है ।

एशिया के अन्य देश वियतनाम में अधिकारियों ने कहा है कि वे देश के उत्तरी इलाके में बर्ड फ्लू फैलने के नए दौर की खबर के बावजूद बत्तखों और पानी पर तैरने वाले अन्य पक्षियों के उत्पादन पर लगी रोक हटा लेंगे । 

वियतनाम ने आने वाले सप्ताह में पॉल्ट्री में टीकाकरण के एक व्यापक अभियान की घोषणा की है । इसके पहले बर्ड फ्लू के फैलने की घटनाओं पर मुर्गियों का कत्लेआम करने एवं टीकाकरण के जरिये नियंत्रण पाया गया था ।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पूरी दुनिया में इस रोग से 270 से अधिक मनुष्यों के संक्रमित होने के आंकड़े को दर्ज किया है । इसमें 167 लोगों की मौत हो गई है ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
तूफान से बेघर हुए बर्मा के हजारों लोगों का पलायन

  अन्य रिपोर्टें
पूर्वी क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी जीती- श्रीलंका सरकार
उत्तरी लेबनान में लड़ाई छिड़ी, बेरुत शांत
इराक में अमेरिकी फौजों के हाथों एक महिला, एक बच्चे और दो बंदूकधारी की मौत
बर्मा में तूफान के संकट के बावजूद संवैधानिक जनमत संग्रह कराया गया
राष्ट्र संघ ने पैसे की कमी के कारण इराकी शरणार्थियों के लिए सहायता बंद होने की चेतावनी दी
प्रणब मुखर्जी ने अमेरिकी विदेश मंत्री को परमाणु समझौते की कठिनाइयों की जानकारी दी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दाऊद का प्रत्यर्पण करने के भारत के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार