 |
| Siti Fadilah Supari |
इंडोनेशिया ने कहा है कि वह विश्व स्वास्थ्य संगठन को बर्ड फ्लू विषाणु के नमूने देना शुरू कर देगा, क्योंकि उसे गारंटी मिल गई है कि उनका इस्तेमाल व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए नहीं किया जाएगा ।
स्वास्थ्य मंत्री सिति फादिलाह सुपारी ने गुरुवार को कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की निदेशक मार्ग्रेट चान ने यह गारंटी दी है कि इंडोनेशिया के नमूनों का इस्तेमाल केवल खोज करने के लिए किया जाएगा ।
पिछले महीने जकार्ता ने कहा था कि वह बर्ड फ्लू के नमूने केवल उनको देगा, जो उसे व्यावसायिक लाभ के लिए इस्तेमाल न करने पर सहमत हो जाएंगे और उसके इस कथन पर विवाद खड़ा हो गया था ।
उधर बर्मा में अधिकारियों ने राजधानी रंगून के पश्चिमी उपनगरों के पोल्ट्री फार्मों में एच5एन1 विषाणु फैलने की पुष्टि की है ।
वियतनाम के अधिकारियों ने कहा है कि वे देश के उत्तरी भाग में बर्ड फ्लू फैलने के बावजूद बत्तखों और अन्य जल पक्षियों के प्रजनन पर लगी रोक हटा लेंगे ।
वियतनाम ने अगले सप्ताह व्यापक स्तर पर नया पोल्ट्री टीकाकरण अभियान चलाने की घोषणा की है । पहले भी बर्ड फ्लू के प्रसार को टीके लगाकर और पक्षियों को मार कर नियंत्रित किया जाता रहा है ।
वर्ष 2003 के उत्तरार्द्ध में बर्ड फ्लू फैलने के बाद 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है ।