वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
वियतनाम की पोल्ट्री, बर्मा के जंगली पक्षियों में बर्ड फ्लू फैलने की खबर

02/03/2007

A poster advising people to thoroughly cook chicken before eating to avoid bird flu in downtown Ho Chi Minh city, Vietnam, 26 Jan 2007
A poster advising people to thoroughly cook chicken before eating to avoid bird flu in downtown Ho Chi Minh city, Vietnam
वियतनामी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि देश के दक्षिण में बत्तखों में बर्ड फ्लू पाया गया है, जबकि एक दिन पहले ही अधिकारियों ने बत्तखों और अन्य जल-पक्षियों के प्रजनन पर लगी रोक हटाई है ।

अधिकारियों ने बताया कि मेकोंग डेल्टा के विन लोंग प्रांत में परीक्षण करने पर 80 बत्तखों को बर्ड फ्लू से संक्रमित पाया गया, लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि क्या वह एच5एन1 विषाणु से पीड़ित थीं । सभी बत्तखों को मार दिया गया है ।

इस हफ्ते के शुरू में अधिकारियों ने देश के उत्तर में बर्ड फ्लू फैलने की जानकारी दी थी । वियतनाम की योजना अगले हफ्ते व्यापक स्तर पर नया पोल्ट्री टीकाकरण अभियान शुरू करने की है ।

उधर बर्मा में अधिकारियों ने बताया कि रंगून के उपनगरों में शायद कौवे और गौरैया एच5एन1 विषाणु को पोल्ट्री फार्म ले गए होंगे, जिससे यह रोग फैल गया ।

2003 के अंत में बर्ड फ्लू फैलने के बाद दुनिया भर में इस रोग से 160 से ज्यादा लोग मारे गए हैं ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
तूफान से बेघर हुए बर्मा के हजारों लोगों का पलायन

  अन्य रिपोर्टें
पूर्वी क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी जीती- श्रीलंका सरकार
उत्तरी लेबनान में लड़ाई छिड़ी, बेरुत शांत
इराक में अमेरिकी फौजों के हाथों एक महिला, एक बच्चे और दो बंदूकधारी की मौत
बर्मा में तूफान के संकट के बावजूद संवैधानिक जनमत संग्रह कराया गया
राष्ट्र संघ ने पैसे की कमी के कारण इराकी शरणार्थियों के लिए सहायता बंद होने की चेतावनी दी
प्रणब मुखर्जी ने अमेरिकी विदेश मंत्री को परमाणु समझौते की कठिनाइयों की जानकारी दी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दाऊद का प्रत्यर्पण करने के भारत के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार