वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
इंडोनेशिया ने बर्ड फ्लू के नमूनों के उचित उपयोग की गारंटी मांगी

14/03/2007

Siti Fadilah Supari (2006 file photo)
Siti Fadilah Supari
इंडोनेशिया की स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि उनका देश यह कानूनी गारंटी चाहता है कि वह विश्व स्वास्थ्य संगठन को बर्ड फ्लू के जो नमूने भेजेगा, उनका व्यावसायिक लाभ के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा ।

श्रीमती सिती फादीलाह सुपारी ने कहा कि गारंटी जरूरी है, क्योंकि इंडोनेशिया के नमूनों को दवा बनाने वाली कंपनियां टीके बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं, जो विकासशील देशों के लिए बहुत महंगे होंगे ।

उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया "मेटीरियल ट्रांसफर एग्रीमेंट" चाहता है, जिस पर इस महीने के अंत में अंतर्राष्ट्रीय बर्ड फ्लू बैठक में चर्चा की जाएगी ।

जकार्ता ने पिछले महीने ऐलान किया था कि वह केवल उन्हीं पार्टियों को बर्ड फ्लू विषाणु नमूने देगा, जो उनका इस्तेमाल लाभ कमाने के लिए न करने पर सहमत होंगी ।

एसोसियेटेड प्रेस ने खबर दी है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने श्रीमती सुपारी को पत्र भेजकर वायदा किया है कि इंडोनेशियाई नमूनों का उपयोग केवल स्वास्थ्य को होने वाले खतरे का अनुमान लगाने के लिए किया जाएगा ।

इंडोनेशिया में बर्ड फ्लू से 63 लोगों की मौत हुई है, जो किसी भी अन्य देश से ज्यादा है ।

वैज्ञानिक इस विषाणु के लिए टीका बनाना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें आशंका है कि यह ऐसी किस्म में परिवर्तित हो सकता है, जो आसानी से इंसानों को संक्रमित कर सकती है और जिससे दुनिया भर में महामारी फैल सकती है ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
तूफान से बेघर हुए बर्मा के हजारों लोगों का पलायन

  अन्य रिपोर्टें
पूर्वी क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी जीती- श्रीलंका सरकार
उत्तरी लेबनान में लड़ाई छिड़ी, बेरुत शांत
इराक में अमेरिकी फौजों के हाथों एक महिला, एक बच्चे और दो बंदूकधारी की मौत
बर्मा में तूफान के संकट के बावजूद संवैधानिक जनमत संग्रह कराया गया
राष्ट्र संघ ने पैसे की कमी के कारण इराकी शरणार्थियों के लिए सहायता बंद होने की चेतावनी दी
प्रणब मुखर्जी ने अमेरिकी विदेश मंत्री को परमाणु समझौते की कठिनाइयों की जानकारी दी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दाऊद का प्रत्यर्पण करने के भारत के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार