वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
संयुक्तराष्ट्र एजेंसी ने कहा, बर्मा को बर्ड फ्लू से लड़ने के लिए मदद की जरूरत

15/03/2007

CDC_avian_bird_flu_210
(वी.ओ.ए न्यूज़)

संयुक्तराष्ट्र एजेंसी ने कहा है कि बर्मा ने पिछले महीने बर्ड फ्लू फैलने पर तुरंत कदम उठाए थे, लेकिन उसे इस रोग से लंबे समय तक लड़ाई जारी रखने के लिए ज्यादा मदद की जरूरत है ।

 

खाद्य एवं कृषि संगठन का कहना है कि फरवरी के अंत में रंगून के पास चार शहरों में इस बीमारी फैलने का कारण अब भी पता नहीं चला है ।

 

संगठन ने कहा है कि बर्ड फ्लू के और अधिक मामले रोकने के लिए रंगून के आसपास गहन निरीक्षण करने की जरूरत है ।

 

उसने यह भी सुझाव दिया है कि सेना-शासित देश अपनी प्रयोगशाला क्षमताएं बढ़ाए, पशु स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करे और जनजागरण अभियान चलाए ।

 

खाद्य एवं कृषि संगठन बर्मा को इस रोग से लड़ने में मदद देने के लिए 14 लाख डॉलर की आपातकालीन सहायता दे रहा है ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
तूफान से बेघर हुए बर्मा के हजारों लोगों का पलायन

  अन्य रिपोर्टें
पूर्वी क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी जीती- श्रीलंका सरकार
उत्तरी लेबनान में लड़ाई छिड़ी, बेरुत शांत
इराक में अमेरिकी फौजों के हाथों एक महिला, एक बच्चे और दो बंदूकधारी की मौत
बर्मा में तूफान के संकट के बावजूद संवैधानिक जनमत संग्रह कराया गया
राष्ट्र संघ ने पैसे की कमी के कारण इराकी शरणार्थियों के लिए सहायता बंद होने की चेतावनी दी
प्रणब मुखर्जी ने अमेरिकी विदेश मंत्री को परमाणु समझौते की कठिनाइयों की जानकारी दी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दाऊद का प्रत्यर्पण करने के भारत के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार