वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
बांग्लादेश में बर्ड फ़्लू के लक्षणों का पता चलने के बाद मुर्ग़ियों को मारा जाना जारी

24/03/2007

80_ap_chickens_avian_flu
_chickens_avian_flu
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के निकट मुर्ग़ियों के एक फ़ार्म के कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश के अधिकारियों ने बर्ड फ़्लू के घातक वायरस से युक्त मुर्ग़ियां मारने में सहायता के लिये सरकारी सैनिकों का आह्वान किया है ।

अधिकारियों ने कहा एचफ़ाइवएनवन वायरस को फैलने से रोकने के प्रयास में उन्होंने थल सेना की सहायता का अनुरोध किया है । सरकार ने शुक्रवार को बर्ड फ़्लू के घातक वायरस के देश के पहले केस की पुष्टि की थी ।

अधिकारियों ने शुक्रवार को तीस हज़ार से अधिक मुर्ग़ियों को मारा जिससे कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि इससे उनकी जीविका ख़तरे में पड़ जायेगी ।

लेकिन सरकार के एक प्रवक्ता ने फ़ार्म के कर्मचारियों से कहा कि सरकार उनके नुक़्सान की भरपाई कर देगी ।

बांग्लादेश में मुर्ग़ियों के एक लाख से अधिक फ़ार्म हैं, और दस लाख से अधिक लोग इस व्यापार में लगे हैं । सरकार ने जनता से आह्वान किया है कि वह आतंकित न हों ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
तूफान से बेघर हुए बर्मा के हजारों लोगों का पलायन

  अन्य रिपोर्टें
पूर्वी क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी जीती- श्रीलंका सरकार
उत्तरी लेबनान में लड़ाई छिड़ी, बेरुत शांत
इराक में अमेरिकी फौजों के हाथों एक महिला, एक बच्चे और दो बंदूकधारी की मौत
बर्मा में तूफान के संकट के बावजूद संवैधानिक जनमत संग्रह कराया गया
राष्ट्र संघ ने पैसे की कमी के कारण इराकी शरणार्थियों के लिए सहायता बंद होने की चेतावनी दी
प्रणब मुखर्जी ने अमेरिकी विदेश मंत्री को परमाणु समझौते की कठिनाइयों की जानकारी दी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दाऊद का प्रत्यर्पण करने के भारत के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार