वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
इंडोनेशिया में बर्ड फ्लू से 3 और लोगों, चीन में एक लड़के की मौत

29/03/2007

Indonesian officials take samples from chicken at poultry market in Denpasar
(वी.ओ.ए न्यूज़)

इंडोनेशिया में स्वास्थ्य अधिकारियों ने बर्ड फ्लू से 3 और लोगों के मरने की जानकारी दी है ।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को देश के दूसरे सबसे बड़े शहर सुराबाया में एक 39-वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई । इस हफ्ते के शुरू में एक लड़के और एक 22-वर्षीय महिला की बर्ड फ्लू से मौत हो गई थी ।

 

किसी अन्य देश की अपेक्षा बर्ड फ्लू का सबसे ज्यादा प्रकोप इंडोनेसिया में हुआ है । इंडोनेशियाई अधिकारी ने बताया कि इस रोग से 69 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 63 लोगों के मरने की पुष्टि की है ।

 

उधर चीन के सरकारी मीडिया ने खबर दी है कि देश की रोग नियंत्रक एजेंसी द्वारा किये गए परीक्षणों से यह पुष्टि हो गई है कि मंगलवार को पूर्वी अनहुई प्रांत में 16-वर्षीय लड़के की मौत बर्ड फ्लू के घातक विषाणु से हुई थी ।

 

चीन का कहना है कि 2003 से इस रोग से 15 लोगों की मौत हुई है । विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि चीन में 2005 में पहले मामले का पता चलने के बाद बर्ड फ्लू से 14 लोगों की मौत हो चुकी है ।

 

दुनिया भर में बर्ड फ्लू के सबसे घातक एच5एन1 विषाणु से कम-से-कम 169 लोगों की मौत हो चुकी है और ज्यादातर मौतें एशिया में हुई हैं ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
तूफान से बेघर हुए बर्मा के हजारों लोगों का पलायन

  अन्य रिपोर्टें
पूर्वी क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी जीती- श्रीलंका सरकार
उत्तरी लेबनान में लड़ाई छिड़ी, बेरुत शांत
इराक में अमेरिकी फौजों के हाथों एक महिला, एक बच्चे और दो बंदूकधारी की मौत
बर्मा में तूफान के संकट के बावजूद संवैधानिक जनमत संग्रह कराया गया
राष्ट्र संघ ने पैसे की कमी के कारण इराकी शरणार्थियों के लिए सहायता बंद होने की चेतावनी दी
प्रणब मुखर्जी ने अमेरिकी विदेश मंत्री को परमाणु समझौते की कठिनाइयों की जानकारी दी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दाऊद का प्रत्यर्पण करने के भारत के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार