वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
कम्बोडिया ने बर्ड फ्लू से एक लड़की की मौत की जानकारी दी

06/04/2007

80_ap_chickens_avian_flu
_chickens_avian_flu
कम्बोडिया में बर्ड फ्लू से एक 13-वर्षीय लड़की की मौत हो गई है, जिसके बाद देश में इस विषाणु से मरने वाले लोगों की संख्या 7 हो गई है ।

विश्व स्वास्थ्य संगठन और कम्बोडिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि इस लड़की को बर्ड फ्लू के एच5एन1 विषाणु से संक्रमण हुआ था ।

उधर इंडोनेशिया ने देश में बर्ड फ्लू से एक और मौत की पुष्टि की है । यहां के अधिकारियों ने बताया कि 15-वर्षीय लड़की की मौत से इंडोनेशिया में इस विषाणु से मरने वालों की संख्या 73 हो गई है । विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इन परिणामों की पुष्टि नहीं की है और अभी तक इंडोनेशिया ने बर्ड फ्लू से केवल 63 लोगों के मरने की पुष्टि की है ।

इंडोनेशिया में अन्य किसी देश की तुलना में बर्ड फ्लू से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं । विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारियों का कहना है कि 2003 में इस रोग के फैलने के बाद दुनिया भर में 171 लोग मारे जा चुके हैं और ज्यादातर मौतें एशियाई देशों में हुई हैं ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
तूफान से बेघर हुए बर्मा के हजारों लोगों का पलायन

  अन्य रिपोर्टें
पूर्वी क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी जीती- श्रीलंका सरकार
उत्तरी लेबनान में लड़ाई छिड़ी, बेरुत शांत
इराक में अमेरिकी फौजों के हाथों एक महिला, एक बच्चे और दो बंदूकधारी की मौत
बर्मा में तूफान के संकट के बावजूद संवैधानिक जनमत संग्रह कराया गया
राष्ट्र संघ ने पैसे की कमी के कारण इराकी शरणार्थियों के लिए सहायता बंद होने की चेतावनी दी
प्रणब मुखर्जी ने अमेरिकी विदेश मंत्री को परमाणु समझौते की कठिनाइयों की जानकारी दी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दाऊद का प्रत्यर्पण करने के भारत के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार