कुछ पड़ोसी देशों में घातक बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने आज प्रभावित देशों की सीमा से लगे राज्यों में पोल्ट्री पर नजर रखने की चेतावनी जारी कर दी है ।
 |
| The U.S. Fish and Wildlife Service and U.S. Geological Survey work with federal, state and local partners to monitor and test migratory birds for the Asian strain of H5N1 or other highly pathogenic avian influenza |
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अम्बुमणि रामदॉस ने आज नई दिल्ली में 11 राज्यों के 45 मलेरिया पीड़ित जिलों के जिला अधिकारियों के साथ बैठक की । उन्होंने बताया कि जिन देशों में बर्ड फ्लू के मामले पाए गए हैं, उनके निकटवर्ती राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है, हालांकि अभी तक उन देशों से मानवीय मामलों की जानकारी नहीं मिली है ।
श्री रामदॉस ने कहा कि देश को इस विषाणु से मुक्त रखने के लिए स्वास्थ्य, कृषि और पर्यावरण मंत्रालय साथ मिलकर काम कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि अभी तक देश में बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन पाकिस्तान, बांग्लादेश और बर्मा में बर्ड फ्लू पाए जाने के बाद हमने इन देशों के निकटवर्ती क्षेत्रों में अधिकारियों से एहतियाती कदम उठाने के लिए कहा है ।
यह पूछे जाने पर कि इन प्रभावित देशों से आने वाले पर्यटकों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कोई निर्देश जारी किये गए हैं या नहीं, श्री रामदॉस ने कहा कि इस तरह के निर्देश जारी करने की आवश्यक्ता नहीं है, क्योंकि इस विषाणु से प्रभावित मानवीय मामलों की जानकारी नहीं मिली है ।