वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
भारत ने मुर्ग़ियों में बर्ड फ़्लू फिर से फैलने की रिपोर्ट दी है

05/08/2007

birds_80x80
birds_80x80
पिछले वर्ष देश को बर्ड फ़्लू से मुक्त घोषित किये जाने के बाद अब भारत ने मुर्ग़ियों में फिर से बर्ड फ़्लू के लक्षण मिलने की रिपोर्ट दी है ।

पक्षियों के बारे में जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने कहा उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर के एक फ़ार्म में मुर्ग़ियों में बर्ड फ़्लू के लक्षण मिले हैं । इस महीने के शुरू में वहां 144 में से लगभग 132 मुर्ग़ियां मौत की शिकार हो गईं ।

लेकिन अधिकारियों को अभी यह पता नहीं है कि उनमें एचफ़ाइवएनवन वायरस था या नहीं ।

मणिपुर बर्मा की सीमा पर स्थित है जहां इस वर्ष बर्ड फ़्लू के कई मामले मिले हैं ।

पिछले वर्ष अगस्त में भारत ने कहा था कि देश में बर्ड फ़्लू का कोई भी मामला नहीं है । भारत में मानव में बर्ड फ़्लू का कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है ।

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि मानव में बर्ड फ़्लू के इन्फ़ेक्शन का मुख्य स्रोत बीमार या मृत चिड़ियों के संपर्क में आना है ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
तूफान से बेघर हुए बर्मा के हजारों लोगों का पलायन

  अन्य रिपोर्टें
पूर्वी क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी जीती- श्रीलंका सरकार
उत्तरी लेबनान में लड़ाई छिड़ी, बेरुत शांत
इराक में अमेरिकी फौजों के हाथों एक महिला, एक बच्चे और दो बंदूकधारी की मौत
बर्मा में तूफान के संकट के बावजूद संवैधानिक जनमत संग्रह कराया गया
राष्ट्र संघ ने पैसे की कमी के कारण इराकी शरणार्थियों के लिए सहायता बंद होने की चेतावनी दी
प्रणब मुखर्जी ने अमेरिकी विदेश मंत्री को परमाणु समझौते की कठिनाइयों की जानकारी दी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दाऊद का प्रत्यर्पण करने के भारत के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार