भारत ने पुष्टि की कि इस समय फैला बर्ड फ़्लू घातक एचफ़ाइवएनवन है ।
05/08/2007
The Ipswich River is a haven for migratory birds
भारत के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि देश के दूर दराज़ के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में फैला बर्ड फ़्लू घातक एवफ़ाइवएनवन प्रकार का है ।
सरकारी अधिकारियों ने कहा उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर के जिस फ़ार्म की मुर्ग़ियों में बर्ड फ़्लू के लक्षण मिले हैं उसके पांच किलोमीटर की परिधि के भीतर की डेढ़ लाख मुर्ग़ियों को मार डालने की योजना बनाई जा रही है ।
स्वास्थ्य कर्मी पास में रहने वाले हज़ारों नागरिकों में फ़्लू की तरह के लक्षण मिलने की जांच कर रहे हैं ।