वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
बर्मा ने भारत से मुर्ग़ियों के आयात पर प्रतिबंध लगाया

06/08/2007

बर्मा के सरकारी समाचार माध्यमों ने कहा है कि वहां बर्ड फ़्लू फैलने के कारण सरकार ने भारत से मुर्ग़ियों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है ।

भारत ने एक वर्ष पहले अपने देश के बर्ड फ़्लू मुक्त होने की घोषणा की थी लेकिन हाल में अधिकारियों ने रिपोर्ट दी है कि घातक एचफ़ाइवएनवन वायरस एक बार फिर से उत्तरपूर्वी भारत की कुछ मुर्ग़ियों में पाया गया है ।

शनिवार को की गई बर्मा की घोषणा में यह नहीं बताया गया कि वहां किस मात्रा में भारत से मुर्ग़ियों का आयात होता था ।

बर्मा में एवियन फ़्लू के एचफ़ाइवएनवन वायरस का पता पिछले सप्ताह ही लगा था । स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इस रोग के और फैलने से रोकने के लिये वह उत्तर पश्चिमी रंगून के एक फ़ार्म की लगभग चार हज़ार मुर्ग़ियों को मार डालेंगे ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
तूफान से बेघर हुए बर्मा के हजारों लोगों का पलायन

  अन्य रिपोर्टें
पूर्वी क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी जीती- श्रीलंका सरकार
उत्तरी लेबनान में लड़ाई छिड़ी, बेरुत शांत
इराक में अमेरिकी फौजों के हाथों एक महिला, एक बच्चे और दो बंदूकधारी की मौत
बर्मा में तूफान के संकट के बावजूद संवैधानिक जनमत संग्रह कराया गया
राष्ट्र संघ ने पैसे की कमी के कारण इराकी शरणार्थियों के लिए सहायता बंद होने की चेतावनी दी
प्रणब मुखर्जी ने अमेरिकी विदेश मंत्री को परमाणु समझौते की कठिनाइयों की जानकारी दी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दाऊद का प्रत्यर्पण करने के भारत के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार