वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
बर्ड फ्लू वियतनाम के 10वें प्रांत में फैला

06/08/2007

A farmer transports cages of live chickens to a local market in Hung Yen Province, Vietnam (03 Jun 07)
A farmer transports cages of live chickens to a local market in Hung Yen Province, Vietnam
वियतनाम के कृषि अधिकारियों ने कहा है कि बर्ड फ्लू दो और प्रांतों में फैल गया है, जिसके कारण इस रोग से प्रभावित शहरों और प्रांतों की संख्या 10 हो गई है ।

राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि निन्ह बिन्ह प्रांत के होआ लू जिले के एक फार्म में एच5एन1 विषाणु से संक्रमित होने के बाद 250 बत्तखों की मौत हो गई, जिसके बाद करीब 2,000 पक्षियों को मार दिया गया ।

विभाग ने यह भी कहा है कि उत्तरी प्रांत बाक निन्ह में बर्ड फ्लू पाए जाने के बाद वहां के एक फार्म में करीब 950 पक्षियों को मार दिया गया ।

अंतर्राष्ट्रीय जन स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस रोग को सफलतापूर्वक नियंत्रित करने के लिए वियतनाम की प्रशंसा की थी ।

परंतु पिछले हफ्ते वियतनामी अधिकारियों ने बताया कि बिन्ह फुक प्रांत में एक किसान में बर्ड फ्लू के लक्षण पाए गए । वियतनाम में 2005 के अंत में इस रोग के फैलने के बाद यह पहला मानवीय मामला है ।

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि वियतनाम में 2003 के बाद 93 लोग बर्ड फ्लू से पीड़ित हुए थे और उनमें से 42 की मौत हो गई थी ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
तूफान से बेघर हुए बर्मा के हजारों लोगों का पलायन

  अन्य रिपोर्टें
पूर्वी क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी जीती- श्रीलंका सरकार
उत्तरी लेबनान में लड़ाई छिड़ी, बेरुत शांत
इराक में अमेरिकी फौजों के हाथों एक महिला, एक बच्चे और दो बंदूकधारी की मौत
बर्मा में तूफान के संकट के बावजूद संवैधानिक जनमत संग्रह कराया गया
राष्ट्र संघ ने पैसे की कमी के कारण इराकी शरणार्थियों के लिए सहायता बंद होने की चेतावनी दी
प्रणब मुखर्जी ने अमेरिकी विदेश मंत्री को परमाणु समझौते की कठिनाइयों की जानकारी दी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दाऊद का प्रत्यर्पण करने के भारत के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार