वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
भारत में पोल्ट्री में बर्ड फ्लू का नया मामला

06/08/2007

25 जुलाई, 2007

(वी.ओ.ए न्यूज़)

भारत ने पोल्ट्री में बर्ड फ्लू फैलने की जानकारी दी है । पिछले साल इस रोग का सफाया करने के बाद यह पहला मामला सामने आया है । बुधवार को पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर के एक फार्म में कुछ चूजों में बर्ड फ्लू पाया गया है । इस महीने के शुरू में यहां 144 चूजों में से करीब 132 मर गए थे । परंतु अधिकारियों को अभी यह मालूम नहीं है कि ये एच5एन1 विषाणु से संक्रमित थे या नहीं । मणिपुर बर्मा की सीमा से लगा हुआ है, जहां इस साल बर्ड फ्लू के मामले देखे गए हैं ।

 

पिछले साल भारत ने कहा था कि देश में बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं है । भारत में किसी इंसान में यह रोग फैलने की जानकारी कभी नहीं मिली है । वर्ष 2003 से दुनिया भर में बर्ड फ्लू से 192 लोगों की मौत हुई है, जिनमें ज्यादातर एशिया में थे ।

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि इंसान में यह संक्रमण मृत या बीमार पक्षियों के सम्पर्क में आने से फैलता है ।

 

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
तूफान से बेघर हुए बर्मा के हजारों लोगों का पलायन

  अन्य रिपोर्टें
पूर्वी क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी जीती- श्रीलंका सरकार
उत्तरी लेबनान में लड़ाई छिड़ी, बेरुत शांत
इराक में अमेरिकी फौजों के हाथों एक महिला, एक बच्चे और दो बंदूकधारी की मौत
बर्मा में तूफान के संकट के बावजूद संवैधानिक जनमत संग्रह कराया गया
राष्ट्र संघ ने पैसे की कमी के कारण इराकी शरणार्थियों के लिए सहायता बंद होने की चेतावनी दी
प्रणब मुखर्जी ने अमेरिकी विदेश मंत्री को परमाणु समझौते की कठिनाइयों की जानकारी दी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दाऊद का प्रत्यर्पण करने के भारत के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार