वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
इंडोनेशिया ने बाली में बर्ड फ्लू से दूसरी मौत की पुष्टि की

22/08/2007

इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि बाली की एक महिला की बर्ड फ्लू से मौत हो गई है । इंडोनेशियाई द्वीप में इस विषाणु से दूसरी मौत होने की पुष्टि की गई है । 

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को इस महिला की मौत हुई और बीमार होने से पहले वह पोल्ट्री के संपर्क में रही थी ।

अगर विश्व स्वास्थ्य संगठन इसकी पुष्टि कर देता है तो इंडोनेशिया में बर्ड फ्लू से मरने वालों की संख्या 84 हो जाएगी ।

2003 से दुनिया भर में बर्ड फ्लू से करीब 200 लोगों की मौत हुई है और ज्यादातर मौतें एशिया में हुई हैं ।

इस रोग का घातक एच5एन1 विषाणु संक्रमित पक्षियों के साथ संपर्क में आने से फैलता है, लेकिन विशेषज्ञों को डर है कि यह ऐसी किस्म में परिवर्तित हो सकता है, जो आसानी से एक से दूसरे व्यक्ति में फैल सकेगी ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
तूफान से बेघर हुए बर्मा के हजारों लोगों का पलायन

  अन्य रिपोर्टें
पूर्वी क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी जीती- श्रीलंका सरकार
उत्तरी लेबनान में लड़ाई छिड़ी, बेरुत शांत
इराक में अमेरिकी फौजों के हाथों एक महिला, एक बच्चे और दो बंदूकधारी की मौत
बर्मा में तूफान के संकट के बावजूद संवैधानिक जनमत संग्रह कराया गया
राष्ट्र संघ ने पैसे की कमी के कारण इराकी शरणार्थियों के लिए सहायता बंद होने की चेतावनी दी
प्रणब मुखर्जी ने अमेरिकी विदेश मंत्री को परमाणु समझौते की कठिनाइयों की जानकारी दी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दाऊद का प्रत्यर्पण करने के भारत के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार