 |
| Chickens and Ducks on Anne Cure's farm |
वियतनाम में शनिवार को अधिकारियों ने देश के दो और प्रांतों में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि की । इससे वियतनाम के 64 प्रांतों में से 4 में एच5एन1 विषाणु का प्रसार होने की जानकारी मिली है ।
कृषि अधिकारियों ने कहा है कि करीब एक हफ्ते पहले दक्षिणी दोंग थाप प्रांत में इस विषाणु के कारण 250 चूजे मर गए थे । उन्होंने बताया कि बुधवार को उत्तरी थाई नगुएन प्रांत में 150 बत्तखें और 35 चूजे इस विषाणु से बीमार पड़ गए ।
इससे पहले उत्तरी प्रांत दियेन बियेन और काओ बांग में यह विषाणु फैलने की जानकारी दी गई थी ।
सरकार ने बताया कि इस साल वियतनाम में बर्ड फ्लू से 4 लोगों की मौत हुई है, जिससे वर्ष 2003 में पहली बार इस विषाणु के फैलने के बाद देश में मरने वालों की संख्या 46 हो गई है ।