(वी.ओ.ए न्यूज़)
चीन ने दक्षिणी गुआंगडोंग प्रांत में बत्तखों के बीच बर्ड फ्लू के घातक विषाणु एच5एन1 के संक्रमण की पुष्टि की है । हांगकांग के स्वास्थ्य सचिव यॉर्क चो ने सोमवार को बताया कि चीनी कृषि मंत्रालय के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि नमूनों के परीक्षणों से पान्यू जिले में एच5एन1 के संक्रमण का संकेत मिला है ।
इस महीने पान्यू स्थित पांच फार्मों पर 9,000 से अधिक बत्तख मरे मिले । इसके बाद संक्रमण को रोकने के लिए 32,000 से अधिक बत्तखों को मार दिया गया ।
यह क्षेत्र हांगकांग के पास है । सोमवार को हांगकांग के अधिकारियों ने एक सप्ताह के लिए गुआंगडोंग से चिल्ड और जमे हुए बत्तखों एवं हंसों के मांस के आयात पर रोक लगा दी है ।
एच5एन1 विषाणु से होने वाला फ्लू बुखार मनुष्यों के लिए भी घातक है । विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, हाल के वर्षों में चीन में कम-से-कम 25 मनुष्यों के इस विषाणु से संक्रमित होने की पुष्टि हुई । इनमें 16 लोगों की जान चली गई ।
यह आलेख ई मेल करें
प्रिंट करने के पहले यहां देखें