वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
चीन ने बर्ड फ्लू से 17वीं मौत की सूचना दी

04/12/2007

Spectacled Eider male
Spectacled Eider male
चीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने तटीय प्रांत जियांगसू में बर्ड फ्लू से एक व्यक्ति की मौत होने की जानकारी दी है ।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने कहा है कि स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की कि रविवार को इस व्यक्ति की मौत एच5एन1 विषाणु से हुई ।

शिन्हुआ के अनुसार, मंगलवार को 24-वर्षीय युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उसकी हालत तेजी से बिगड़ती गई । रिपोर्ट में अस्पताल या उसके स्थल की जानकारी नहीं दी गई है ।

यह भी पता नहीं चला है कि इस व्यक्ति को कहां और कैसे यह संक्रमण हुआ था ।

इस प्रांत के जंगली पक्षियों या पोल्ट्री में बर्ड फ्लू महामारी फैलने की जानकारी नहीं दी गई है ।

पिछले महीने हांगकांग, दक्षिण कोरिया और बर्मा से बर्ड फ्लू फैलने की खबरें मिली थीं ।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जानकारी दी है कि पिछले कुछ वर्षों में चीन में बर्ड फ्लू से कम-से-कम 25 लोगों के पीड़ित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 16 की मौत हो गई ।

संगठन ने कहा है कि 2003 में पहली बार यह बीमारी फैलने के बाद से दुनिया भर में 200 लोग बर्ड फ्लू की वजह से मर गए हैं ।

वैज्ञानिकों को चिंता है कि बर्ड फ्लू का विषाणु एक ऐसी घातक किस्म में परिवर्तित हो सकता है, जो आसानी से एक से दूसरे इंसान में फैल सकेगी, जिससे महामारी फैल जाएगी ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
तूफान से बेघर हुए बर्मा के हजारों लोगों का पलायन

  अन्य रिपोर्टें
पूर्वी क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी जीती- श्रीलंका सरकार
उत्तरी लेबनान में लड़ाई छिड़ी, बेरुत शांत
इराक में अमेरिकी फौजों के हाथों एक महिला, एक बच्चे और दो बंदूकधारी की मौत
बर्मा में तूफान के संकट के बावजूद संवैधानिक जनमत संग्रह कराया गया
राष्ट्र संघ ने पैसे की कमी के कारण इराकी शरणार्थियों के लिए सहायता बंद होने की चेतावनी दी
प्रणब मुखर्जी ने अमेरिकी विदेश मंत्री को परमाणु समझौते की कठिनाइयों की जानकारी दी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दाऊद का प्रत्यर्पण करने के भारत के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार