वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
चीन ने सर्दियों, वसंत में बर्ड फ्लू फैलने की चेतावनी दी

11/12/2007

Spectacled Eider male
Spectacled Eider male
चीनी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ महीनों में बर्ड फ्लू फैलने की बहुत अधिक संभावना है । फिलहाल स्वास्थ्य अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि एक पिता और पुत्र को इस विषाणु से संक्रमण कैसे हुआ ।

उप कृषि मंत्री यिन चेंगजी ने मंगलवार को कहा कि वह सर्दियों और बसंत के महीनों को लेकर आशावादी नहीं हैं, जब यह विषाणु सबसे अधिक संक्रामक होता है ।

श्री यिन ने कहा कि देश में पोल्ट्री प्रजनन, उसे काटने, सप्लाई और प्रोसेसिंग करने के तरीकों को सुधारना बहुत जरूरी है ।

चीनी स्वास्थ्य अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि पूर्वी जियांग्सू प्रांत के एक चीनी व्यक्ति को इस विषाणु से संक्रमण कैसे हुआ । उसके बेटे की 2 दिसंबर को बर्ड फ्लू से मौत हो गई थी । इस प्रांत के जंगली पक्षियों या पोल्ट्री में बर्ड फ्लू के किसी मामले की सूचना नहीं दी गई थी ।

इस मामले से एक से दूसरे इंसान में विषाणु फैलने के बारे में चिंता बढ़ती जा रही है ।

वैज्ञानिकों को आशंका है कि एच5एन1 विषाणु एक ऐसी किस्म में परिवर्तित हो सकता है, जो आसानी से एक से दूसरे इंसान में जा सकती है और महामारी फैल सकती है ।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जानकारी दी है कि पिछले कुछ वर्षों में चीन में बर्ड फ्लू से संक्रमित कम-से-कम 26 लोगों की पुष्टि की गई थी, जिनमें से 17 की मौत हो गई थी ।

पिछले महीने हांगकांग, दक्षिण कोरिया और बर्मा से भी बर्ड फ्लू के मामले सामने आने की खबरें मिली थीं ।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि 2003 में पहली बार सामने आने के बाद दुनिया भर में बर्ड फ्लू से 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
तूफान से बेघर हुए बर्मा के हजारों लोगों का पलायन

  अन्य रिपोर्टें
पूर्वी क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी जीती- श्रीलंका सरकार
उत्तरी लेबनान में लड़ाई छिड़ी, बेरुत शांत
इराक में अमेरिकी फौजों के हाथों एक महिला, एक बच्चे और दो बंदूकधारी की मौत
बर्मा में तूफान के संकट के बावजूद संवैधानिक जनमत संग्रह कराया गया
राष्ट्र संघ ने पैसे की कमी के कारण इराकी शरणार्थियों के लिए सहायता बंद होने की चेतावनी दी
प्रणब मुखर्जी ने अमेरिकी विदेश मंत्री को परमाणु समझौते की कठिनाइयों की जानकारी दी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दाऊद का प्रत्यर्पण करने के भारत के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार