वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
पाकिस्तान में बर्ड फ्लू से पहली मौत

16/12/2007

A recovery plan under the Endangered Species Act has helped the Whooping Crane increase from fewer than 20 birds
A recovery plan under the Endangered Species Act has helped the Whooping Crane increase from fewer than 20 birds
पाकिस्तान में स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि देश में बर्ड फ्लू से एक व्यक्ति की मौत हो गई है । इस देश में इस रोग से मरने वाला वह पहला व्यक्ति है ।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि मरने वाला आदमी अफगानिस्तान से सटी सीमा के पास उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत स्थित एक पोल्ट्री फार्म में काम करता था ।

अधिकारियों ने  बताया कि इस रोग से संक्रमित व्यक्ति के भाई की भी हाल में मौत हो गई है, लेकिन उसे यह रोग था या नहीं, इसकी जांच नहीं की जा सकी थी ।

इस सीमावर्ती क्षेत्र में हाल में कम-से-कम 5 लोगों के एच5एन1 वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है । पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा है कि उनमें से दो ठीक हो गया है और बाकी मरीजों को सबों से अलग-थलग रखा गया है ।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शनिवार को कहा कि उसे पता है कि पाकिस्तान के पेशावर क्षेत्र में एच5एन1 वायरस के 8 संदिग्ध मामले सामने आए हैं । जिनेवा स्थित इस संगठन ने कहा है कि वह देश के स्वास्थ्य मंत्रालय को तकनीकी समर्थन दे रहा है ।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि वर्ष 2003 से लेकर अब तक बर्ड फ्लू की चपेट में आकर 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
तूफान से बेघर हुए बर्मा के हजारों लोगों का पलायन

  अन्य रिपोर्टें
पूर्वी क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी जीती- श्रीलंका सरकार
उत्तरी लेबनान में लड़ाई छिड़ी, बेरुत शांत
इराक में अमेरिकी फौजों के हाथों एक महिला, एक बच्चे और दो बंदूकधारी की मौत
बर्मा में तूफान के संकट के बावजूद संवैधानिक जनमत संग्रह कराया गया
राष्ट्र संघ ने पैसे की कमी के कारण इराकी शरणार्थियों के लिए सहायता बंद होने की चेतावनी दी
प्रणब मुखर्जी ने अमेरिकी विदेश मंत्री को परमाणु समझौते की कठिनाइयों की जानकारी दी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दाऊद का प्रत्यर्पण करने के भारत के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार