वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
अमेरिका और तुर्की आतंकवाद के खिलाफ जंग में साथी हैं- राष्ट्रपति बुश

11/01/2008

President George W. Bush with Turkish President Abdullah Gul after meeting in Washington, D.C., 08 Jan 2008
President George W. Bush with Turkish President Abdullah Gul after meeting in Washington, D.C., 08 Jan 2008
राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने कहा है कि तुर्की अमेरिका का एक सामरिक भागीदार और आतंकवाद के खिलाफ जंग में एक सहयोगी है ।

उन्होंने कहा- हम जिन समस्याओं से जूझ रहे हैं, वे एक जैसी हैं । एक समस्या साझा शत्रुओं के खिलाफ जंग है । ऐसा ही एक साझा शत्रु पीकेके (कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी) है । यह तुर्की का दुश्मन है, इराक का दुश्मन है और वैसे तमाम लोगों का दुश्मन है, जो शांति से जीना चाहते हैं ।

श्री बुश ने तुर्की के राष्ट्रपति अब्दुल्ला गुल से व्हाइट हाउस में मुलाकात की । श्री बुश ने कहा कि अमेरिका और तुर्की का मुकाबला पीकेके आतंकवादियों से है और हम शांति की खातिर उनका मुकाबला करते रहेंगे ।

राष्ट्रपति गुल ने कहा कि तुर्की और अमेरिका के सपने एक जैसे हैं और उनके दुश्मन भी एक हैं ।

उन्होंने कहा कि हमने एक बार फिर पीकेके के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के महत्व को रेखांकित किया है । मैं राष्ट्रपति को इस मामले में उनके ठोस इरादे के लिए धन्यवाद देता हूं ।

दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई, जिनमें मध्य-पूर्व और ऊर्जा सुरक्षा शामिल हैं । श्री बुश ने कहा कि अमेरिका यूरोपीय यूनियन में शामिल होने की तुर्की की कोशिशों के साथ है । 

उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि तुर्की को यूरोपीय संघ का एक सदस्य बनाकर यूरोप को फायदा पहुंचेगा । जब से मैं राष्ट्रपति रहा हूं, मेरा यही नजरिया रहा है । आज जब मैं पहली बार इसे खुल कर कह रहा हूं तो मैं इस बारे में पूरा आश्वस्त हूं । मैं समझता हूं कि तुर्की ने पूरी दुनिया के देशों के लिए एक बेहतरीन मिसाल पेश की है । यह एक ऐसा देश है, जहां लोकतंत्र और इस्लाम जैसे महान धर्म एक साथ फल-फूल सकते हैं और यह बहुत बड़ी बात है । मुझे लगता है कि तुर्की यूरोप और इस्लामी दुनिया के बीच एक पुल है और यह पुल एक बहुत ही सकारात्मक पुल है । इसलिए मैं मानता हूं कि यूरोपीय संघ में तुर्की को शामिल किया जाना शांति के हक में है ।

राष्ट्रपति बुश ने कहा कि हम दोनों के लिए आपसी संबंध महत्वपूर्ण हैं और मैंने अमेरिका व तुर्की के बीच के रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में काफी मेहनत की है । 

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
तूफान से बेघर हुए बर्मा के हजारों लोगों का पलायन

  अन्य रिपोर्टें
पूर्वी क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी जीती- श्रीलंका सरकार
उत्तरी लेबनान में लड़ाई छिड़ी, बेरुत शांत
इराक में अमेरिकी फौजों के हाथों एक महिला, एक बच्चे और दो बंदूकधारी की मौत
बर्मा में तूफान के संकट के बावजूद संवैधानिक जनमत संग्रह कराया गया
राष्ट्र संघ ने पैसे की कमी के कारण इराकी शरणार्थियों के लिए सहायता बंद होने की चेतावनी दी
प्रणब मुखर्जी ने अमेरिकी विदेश मंत्री को परमाणु समझौते की कठिनाइयों की जानकारी दी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दाऊद का प्रत्यर्पण करने के भारत के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार