वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
पश्चिम बंगाल में बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए चौकसी का आदेश

14/01/2008

Avian influenza A H5N1 viruses released from infected human cell
Avian influenza A H5N1 viruses released from infected human cell
भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के बीरभूम जिले में भारी संख्या में मुर्गियों के मरने से खलबली मच गई है । ऐसी आशंका है कि उनकी मौत घातक रोग बर्ड फ्लू के फैलने से हुई है । इसे देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज राज्य सरकार को इसे रोकने की दिशा में कार्य योजना शुरू करने की सलाह दी है ।

राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान की एक टीम जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी और वहां से प्रारंभिक रिपोर्ट लेगी । यह टीम वहां के नमूने भी उठाएगी । यह जानकारी संस्थान के निदेशक शिव लाल ने दी ।

पश्चिम बंगाल ने कहा है कि जिले के रामपुरहाट सब-डिविजन में बर्ड फ्लू का अलर्ट जारी कर दिया गया है । पिछले सप्ताह यहां घर में पाली जाने वाली हजारों मुर्गियां मर गईं ।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव नरेश दयाल ने दिल्ली में बताया कि मंत्रालय पहले ही राज्य को बचाव के लिए टामीफ्लू नामक दवा की खेप भेज चुका है ।

उन्होंने कहा कि मरी हुई मुर्गियों के नमूनों को भोपाल स्थित अति-सुरक्षित पशु रोग प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया गया है । अभी तक उसकी अंतिम रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन यह संकेत है कि वहां मुर्गियों की मौतें बर्ड फ्लू की वजह से भी हो सकती हैं । उन्होंने कहा कि इन नमूनों को पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरॉलॉजी को भी भेज दिया गया है ।

उन्होंने कहा कि अगर बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हुई और यह पता चला कि यह संक्रमण घातक विषाणु एच5एन1 का है तो इसे बर्ड फ्लू की महामारी घोषित कर दी जाएगी ।

उन्होंने कहा कि हमने राज्य प्रशासन को चेतावनी दे दी है और उसे कहा है कि वे कार्रवाई के लिए अपनी तैयारी कर लें ।

श्री दयाल ने कहा कि मंत्रालय मानव निगरानी की प्रक्रिया भी शुरू करेगा ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
तूफान से बेघर हुए बर्मा के हजारों लोगों का पलायन

  अन्य रिपोर्टें
पूर्वी क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी जीती- श्रीलंका सरकार
उत्तरी लेबनान में लड़ाई छिड़ी, बेरुत शांत
इराक में अमेरिकी फौजों के हाथों एक महिला, एक बच्चे और दो बंदूकधारी की मौत
बर्मा में तूफान के संकट के बावजूद संवैधानिक जनमत संग्रह कराया गया
राष्ट्र संघ ने पैसे की कमी के कारण इराकी शरणार्थियों के लिए सहायता बंद होने की चेतावनी दी
प्रणब मुखर्जी ने अमेरिकी विदेश मंत्री को परमाणु समझौते की कठिनाइयों की जानकारी दी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दाऊद का प्रत्यर्पण करने के भारत के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार