 |
| A chicken vendor waits for customers at a market in Jakarta, 16 August 2007 |
इंडोनेशियाई अधिकारियों ने कहा है कि राजधानी जकार्ता के ठीक पश्चिम के क्षेत्र में एक 32-वर्षीय महिला की बर्ड फ्लू के कारण मौत हो गई है ।
सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि उस महिला की मौत गुरुवार को तांगेरंग शहर में अपने घर पर हुई । उसके परिवार वालों ने डॉक्टरों की सलाहों को नजरअंदाज कर दिया था और अस्पताल के बाहर उसका इलाज करा रहे थे ।
बयान में कहा गया है कि महिला के परिवार ने अपने घर के पीछे मुर्गियां पाल रखी थीं । सामान्यतः मनुष्यों को संक्रमित पालतू पक्षियों के सीधे संपर्क में आने से यह संक्रमण होता है, लेकिन विशेषज्ञों को डर है कि एच5एन1 विषाणु मनुष्यों के बीच आसानी से फैलने वाली किस्म में परिवर्तित हो सकता है ।
वैज्ञानिकों को डर है कि ऐसे परिवर्तन से पूरी दुनिया में संकट पैदा हो सकता है, इस बीमरी की वजह से लाखों लोगों की मौत हो सकती है ।