वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
सरकार ने पश्चिम बंगाल में बर्ड फ्लू की पुष्टि की, करीब 4 लाख पक्षियों को मारा जाएगा

15/01/2008

Avian influenza A H5N1 viruses released from infected human cell
(वी.ओ.ए न्यूज़)

पश्चिम बंगाल में घातक बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि कर दी गई है और सरकार ने कल से प्रभावित क्षेत्रों में करीब 4 लाख पोल्ट्री को मारने के आदेश दे दिये हैं ।  

 

कई दिन तक स्थिति पर नजर रखने के बाद आज केंद्र सरकार ने कहा कि राज्य के दो जिले बेहद संक्रामक एच5 विषाणु से प्रभावित हुए हैं और पिछले एक हफ्ते में बीरभूम जिले के 102 गांवों में और दक्षिण दिनाजपुर के एक सरकारी फार्म में 35,813 पक्षी मर गए हैं ।

 

पशुपालन विभाग के सचिव प्रदीप कुमार ने आज नई दिल्ली में पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल की उच्च सुरक्षा पशु रोग प्रयोगशाला ने बर्ड फ्लू के अति संक्रामक एच5 विषाणु की पुष्टि कर दी है ।

 

कल से पश्चिम बंगाल के बीरभूम और दक्षिण दिनाजपुर जिलों में 3.76 लाख से ज्यादा चूजों को मारा जाएगा । पश्चिम बंगाल के पशु संसाधन विकास मंत्री अनिसुर रहमान ने कहा है कि बीरभूम में 3.5 लाख से ज्यादा और दक्षिण दिनाजपुर जिले में 26,000 चूजों को कल मारा जाएगा ।

 

परंतु केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि राज्य में पाए गए बर्ड फ्लू का कारण घातक एच5एन1 विषाणु है, जो परिवर्तित होकर इंसानों को प्रभावित कर सकता है ।

 

केंद्रीय पशुपालन विभाग के सचिव ने कहा है कि बर्ड फ्लू के कुछ नमूने पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी को भेजे गए थे, जिसकी प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर यह पाया गया है, लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है । विस्तृत रिपोर्ट आने में 7 दिन लग सकते हैं ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
तूफान से बेघर हुए बर्मा के हजारों लोगों का पलायन

  अन्य रिपोर्टें
पूर्वी क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी जीती- श्रीलंका सरकार
उत्तरी लेबनान में लड़ाई छिड़ी, बेरुत शांत
इराक में अमेरिकी फौजों के हाथों एक महिला, एक बच्चे और दो बंदूकधारी की मौत
बर्मा में तूफान के संकट के बावजूद संवैधानिक जनमत संग्रह कराया गया
राष्ट्र संघ ने पैसे की कमी के कारण इराकी शरणार्थियों के लिए सहायता बंद होने की चेतावनी दी
प्रणब मुखर्जी ने अमेरिकी विदेश मंत्री को परमाणु समझौते की कठिनाइयों की जानकारी दी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दाऊद का प्रत्यर्पण करने के भारत के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार