वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
पश्चिम बंगाल के कुछ और जिलों में बर्ड फ्लू फैला, चूजों को मारने की संख्या बढ़ाए जाने की संभावना

23/01/2008

(वी.ओ.ए न्यूज़)

Avian influenza A H5N1 viruses released from infected human cell
Avian influenza A H5N1 viruses released from infected human cell
पश्चिम बंगाल के कूच बिहार और हुगली में भी बर्ड फ्लू फैलने की जानकारी से लगभग आधे राज्य में यह रोग फैल गया है और अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें करीब 20 लाख चूजों को मारने का लक्ष्य निर्धारित करना पड़ सकता है ।

 

कोलकाता के निकटवर्ती हावड़ा से भी चूजों के मरने की खबर मिली है । स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि हालांकि नदिया और मुर्शिदाबाद जिलों में पहले से ही यह रोग फैला हुआ है, लेकिन अब इनके कुछ और क्षेत्रों में भी रोग फैलने की खबरें मिली हैं ।

 

पशु संसाधन विकास मंत्री अनिसुर रहमान ने आज कोलकाता में बताया कि कूच बिहार और हुगली जिलों से चूजों के नमूने कल भोपाल की उच्च सुरक्षा रोग प्रयोगशाला में भेजे गए थे, जो जांच के बाद सकारात्मक पाए गए हैं ।

 

 

राज्य के 19 में से 9 जिलों में अभी तक बर्ड फ्लू फैल चुका है । इन जिलों के नाम हैं- बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया, दक्षिण दिनाजपुर, बांकुरा, बर्दवान, मालदा, कूच बिहार और हुगली । श्री रहमान ने बताया कि कूच बिहार और हुगली को औपचारिक रूप से बर्ड फ्लू से प्रभावित क्षेत्र घोषित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं और चूजों को मारने के तथा अन्य उपाय किये जाएंगे ।

 

श्री रहमान ने कहा कि अभी तक इंसानों के प्रभावित होने का कोई मामला सामने नहीं आया है । उन्होंने कहा कि 7 दिनों में 20 लाख चूजों को मारने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे बढ़ाया जा सकता है । उन्होंने कहा कि अब हर रोज 3 लाख मुर्गियों को मारने का लक्ष्य है और आज से 600 दल इस काम में लगा दिये गए हैं ।

 

 

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
तूफान से बेघर हुए बर्मा के हजारों लोगों का पलायन

  अन्य रिपोर्टें
पूर्वी क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी जीती- श्रीलंका सरकार
उत्तरी लेबनान में लड़ाई छिड़ी, बेरुत शांत
इराक में अमेरिकी फौजों के हाथों एक महिला, एक बच्चे और दो बंदूकधारी की मौत
बर्मा में तूफान के संकट के बावजूद संवैधानिक जनमत संग्रह कराया गया
राष्ट्र संघ ने पैसे की कमी के कारण इराकी शरणार्थियों के लिए सहायता बंद होने की चेतावनी दी
प्रणब मुखर्जी ने अमेरिकी विदेश मंत्री को परमाणु समझौते की कठिनाइयों की जानकारी दी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दाऊद का प्रत्यर्पण करने के भारत के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार