वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
चीन ने तिब्बत में बर्ड फ्लू फैलने की जानकारी दी

29/01/2008

Spectacled Eider male
Spectacled Eider male
चीनी कृषि अधिकारियों ने तिब्बत में पोल्ट्री में बर्ड फ्लू फैलने की जानकारी दी      है ।

चीन की सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने कहा है कि यह बीमारी तिब्बत की गोंगा काउंटी में फैली है, जो राजधानी ल्हासा के बाहर करीब 50 किमी दूर स्थित    है ।

शिन्हुआ ने कहा है कि घातक एच5एन1 विषाणु के फैलने का संदेह 25 जनवरी से था और मंगलवार को इसकी पुष्टि हो गई ।

कृषि मंत्रालय ने कहा है कि बीमारी को रोकने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं ।

इस विषाणु से 1,000 पक्षी मारे गए हैं और इसे फैलने से रोकने के लिए 1,300 से ज्यादा अन्य पक्षियों को मार दिया गया है । किसी इंसान में संक्रमण होने की जानकारी नहीं दी गई है ।

इंसानों में बर्ड फ्लू फैलना कठिन है, लेकिन वैज्ञानिकों को चिंता है कि यह ऐसी किस्म में परिवर्तित हो सकता है, जो लोगों के बीच आसानी से फैल सकती हो ।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि दुनिया भर में 2003 से बर्ड फ्लू के विषाणु से 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और ज्यादातर मौतें एशिया में हुई हैं ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
तूफान से बेघर हुए बर्मा के हजारों लोगों का पलायन

  अन्य रिपोर्टें
पूर्वी क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी जीती- श्रीलंका सरकार
उत्तरी लेबनान में लड़ाई छिड़ी, बेरुत शांत
इराक में अमेरिकी फौजों के हाथों एक महिला, एक बच्चे और दो बंदूकधारी की मौत
बर्मा में तूफान के संकट के बावजूद संवैधानिक जनमत संग्रह कराया गया
राष्ट्र संघ ने पैसे की कमी के कारण इराकी शरणार्थियों के लिए सहायता बंद होने की चेतावनी दी
प्रणब मुखर्जी ने अमेरिकी विदेश मंत्री को परमाणु समझौते की कठिनाइयों की जानकारी दी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दाऊद का प्रत्यर्पण करने के भारत के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार