वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
भारत बांग्लादेश से बर्ड फ्लू के विषाणु के बारे में जानकारी देने को कहेगा

29/01/2008

Chickens stroll on road as health officials in bird flu protective suit stand at Majharipara village, Margram, north of Calcutta, India, 20 Jan 2008
Chickens stroll on road as health officials in bird flu protective suit stand at Majharipara village, Margram, north of Calcutta, India, 20 Jan 2008
सरकार ने कहा है कि वह बांग्लादेश से वहां पोल्ट्री को प्रभावित करने वाले बर्ड फ्लू विषाणु की किस्म के बारे में विवरण देने के लिए कहेगी ताकि पश्चिम बंगाल में हाल ही में फैली बर्ड फ्लू बीमारी के स्रोत का पता लगाया जा सके ।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिख कर कहा है कि वह बांग्लादेश से बर्ड फ्लू विषाणु की जीन सिक्वेंसिंग का विवरण पाने की कोशिश    करे ।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अम्बूमणि रामदॉस ने आज नई दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हमने विदेश मंत्रालय से बांग्लादेश की सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन से भी यह पता करने के लिए कहा है कि बांग्लादेश में बर्ड फ्लू के किस विषाणु का प्रकोप हुआ था । उन्होंने कहा कि इससे पश्चिम बंगाल में फैले संक्रमण के स्रोत का पता लगाने में मदद मिलेगी और भविष्य में भी इस रोग से निबटा जा     सकेगा ।

स्वास्थ्य सचिव नरेश दयाल ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में पोल्ट्री को संक्रमित करने वाला विषाणु महाराष्ट्र में पाए गए विषाणु से ज्यादा मिलता-जुलता है, न कि हाल ही में मणिपुर में पाए गए विषाणु से । उन्होंने कहा कि हम यह पता लगाना चाहते हैं कि यह विषाणु कहां से आया है । हो सकता है यह प्रवासी पक्षियों से आया हो ।

पशुपालन सचिव प्रदीप कुमार ने बांग्लादेश की सीमा से लगे सभी राज्यों को निगरानी बढ़ाने के लिए कहा है और सरकार ने भी सीमा सुरक्षा बल और कस्टम विभाग से सीमा पर पोल्ट्री की आवाजाही पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा है ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
तूफान से बेघर हुए बर्मा के हजारों लोगों का पलायन

  अन्य रिपोर्टें
पूर्वी क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी जीती- श्रीलंका सरकार
उत्तरी लेबनान में लड़ाई छिड़ी, बेरुत शांत
इराक में अमेरिकी फौजों के हाथों एक महिला, एक बच्चे और दो बंदूकधारी की मौत
बर्मा में तूफान के संकट के बावजूद संवैधानिक जनमत संग्रह कराया गया
राष्ट्र संघ ने पैसे की कमी के कारण इराकी शरणार्थियों के लिए सहायता बंद होने की चेतावनी दी
प्रणब मुखर्जी ने अमेरिकी विदेश मंत्री को परमाणु समझौते की कठिनाइयों की जानकारी दी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दाऊद का प्रत्यर्पण करने के भारत के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार