वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
ईरान में भारी संख्या में चुनाव के उम्मीदवारों को अयोग्य ठहराया गया

04/02/2008

210_Iran_Ahmadinejad_28Aug0
210_Iran_Ahmadinejad_28Aug0
ईरान में 14 मार्च को होने वाले संसदीय चुनावों में उम्मीदवारी के लिए आवेदन करने वाले 7,000 से अधिक लोगों में से करीब एक-तिहाई को सरकारी चुनावी समितियों ने अयोग्य घोषित कर दिया है । जिन लोगों के चुनाव लड़ने पर बंदिश लगाई गई है, वे वैसे समूहों से जुड़े हैं, जिन्हें सुधारवादी माना जाता है । इन समूहों ने राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की नीतियों पर असंतोष जाहिर किया है । 

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता गोर्डन जॉनड्रो ने कहा- हम आशा करेंगे कि वहां जो चुनाव होंगे, वे स्वतंत्र और निष्पक्ष होंगे और ईरान की जनता को अपनी इच्छानुसार उम्मीदवार चुनने की अनुमति देंगे ।

वर्ष 2004 के ईरान के संसदीय चुनावों में 2,000 से अधिक उम्मीदवारों को इसी तरह अयोग्य घोषित कर दिया गया था । अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने अपनी एक मानवाधिकार रिपोर्ट में यह ध्यान दिलाया था कि ईरान का गार्जियन परिषद सिर्फ उन उम्मीदवारों को स्वीकार करता है, जो एक धार्मिक देश की अवधारणा के समर्थक हैं । अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा है कि ईरान के गैर-निर्वाचित सर्वोच्च नेतात अयातुल्ला अली खमेनी का स्थान सरकार की सभी शाखाओं से ऊपर है और वही राष्ट्रपति चुनाव के सभी उम्मीदवारों को स्वीकृति देते हैं या खारिज करते हैं ।

इस तरह के चलन राष्ट्रपति बुश के उन विचारों के रास्ते में व्यवधान डालते हैं, जिन्हें वे स्वतंत्रता और न्याय की प्रगति का नाम देते हैं । उन्होंने कहा-

“चाहे हम जिन भी शब्दों का प्रयोग करें, आदर्श वही है । एक स्वतंत्र एवं न्यायप्रिय समाज में नेता उन लोगों के प्रति उत्तरदायी हैं, जिन पर वे शासन करते हैं । एक मुक्त एवं न्यायप्रिय समाज में व्यक्ति अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर कहीं से कहीं पहुंच सकता है ।” 

राष्ट्रपति बुश ने ईरान की जनता से कहा- आपको एक ऐसी सरकार के शासन में जीने का अधिकार है, जो आपकी इच्छाओं को सुने, आपकी प्रतिभा को पहचाने और आपको अपने परिवार के लिए बेहतर जीवन मुहैया करने की इजाजत दे ।

उन्होंने कहा- दुर्भाग्यवश आपकी सरकार आपको उन अवसरों से वंचित करती है । हम ईरान के शासन से यह अपील करते हैं कि वे आपकी इच्छा का पालन करें और अपने को आपके प्रति उत्तरदायी बनाएं ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
तूफान से बेघर हुए बर्मा के हजारों लोगों का पलायन

  अन्य रिपोर्टें
पूर्वी क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी जीती- श्रीलंका सरकार
उत्तरी लेबनान में लड़ाई छिड़ी, बेरुत शांत
इराक में अमेरिकी फौजों के हाथों एक महिला, एक बच्चे और दो बंदूकधारी की मौत
बर्मा में तूफान के संकट के बावजूद संवैधानिक जनमत संग्रह कराया गया
राष्ट्र संघ ने पैसे की कमी के कारण इराकी शरणार्थियों के लिए सहायता बंद होने की चेतावनी दी
प्रणब मुखर्जी ने अमेरिकी विदेश मंत्री को परमाणु समझौते की कठिनाइयों की जानकारी दी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दाऊद का प्रत्यर्पण करने के भारत के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार