वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
इंडोनेशिया में बर्ड फ्लू से एक और महिला की मौत

05/02/2008

Indonesian poultry seller ties his chickens, 01 Feb 2008
इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 29 साल की एक महिला बर्ड फ्लू से मर गई हैं । इसके साथ ही इस दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश में इस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 102 हो गई है ।

अधिकारियों ने बताया कि उस महिला ने जकार्ता स्थित एक अस्पताल में शनिवार को दम तोड़ दिया । इस साल इस रोग से मरने वाला वह 8वां मरीज है ।

वह महिला हाल में अपने मायके गई थी और अधिकारियों ने बताया कि उनके पड़ोसी मुर्गी पालते थे, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे मुर्गियां घातक वायरस एच5एन1 से संक्रमित थी या नहीं ।

इंडोनेशिया में मनुष्यों को बर्ड फ्लू के संक्रमण के अधिकतर मामले संक्रमित पोल्ट्री के संपर्क में आने की वजह से हुए हैं ।

इंडोनेशिया के अधिकारियों ने सोमवार को यह घोषणा भी की कि करीब 30 साल की उम्र की एक अन्य महिला भी इस संक्रमण से पीड़ित है । अभी उसका इलाज जकार्ता स्थित एक अस्पताल में हो रहा है ।

अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित महिला के पड़ोसी मुर्गी पालते हैं ।

इंडोनेशिया में पूरी दुनिया के पैमाने पर इस रोग से मरने वालों की संख्या सबसे अधिक है । यहां इस वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या भी सबसे अधिक है । वर्ष 2003 से  यह वायरस  पूरे एशिया की पोल्ट्री पर फला हुआ है ।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि पूरी दुनिया में करीब 225 लोग तब से लेकर अब तक एच5एन1 वायरस की चपेट में आ कर मारे जा चुके हैं ।  

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
तूफान से बेघर हुए बर्मा के हजारों लोगों का पलायन

  अन्य रिपोर्टें
पूर्वी क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी जीती- श्रीलंका सरकार
उत्तरी लेबनान में लड़ाई छिड़ी, बेरुत शांत
इराक में अमेरिकी फौजों के हाथों एक महिला, एक बच्चे और दो बंदूकधारी की मौत
बर्मा में तूफान के संकट के बावजूद संवैधानिक जनमत संग्रह कराया गया
राष्ट्र संघ ने पैसे की कमी के कारण इराकी शरणार्थियों के लिए सहायता बंद होने की चेतावनी दी
प्रणब मुखर्जी ने अमेरिकी विदेश मंत्री को परमाणु समझौते की कठिनाइयों की जानकारी दी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दाऊद का प्रत्यर्पण करने के भारत के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार