वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
पाकिस्तान में चुनाव

21/02/2008

लाखों पाकिस्तानी राजनीतिक चरमपंथियों द्वारा हिंसा किये जाने के बावजूद देश के संसदीय और प्रांतीय असेंबली के चुनावों में मतदान करने आए । चुनाव परिणामों की घोषणा अभी पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग द्वारा की जानी है । अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शॉन मैककॉर्मेक ने कहा कि अमेरिका को आशा है कि ये चुनाव पाकिस्तानियों को अधिक लोकतांत्रिकरण के रास्ते पर ले जाएंगे ।  

 

"हमें आशा है कि ये चुनाव उन्हें वापस उस रास्ते पर ले जाएंगे, जहां पाकिस्तानी जनता को यह भरोसा होगा कि जिस सरकार को उन्होंने चुना है, वह उनके हितों को पूरा करेगी, वह राजनीतिक सुधारों को विस्तार और गहराई देगी, वह आर्थिक सुधारों को विस्तार और गहराई देगी, क्योंकि अंततः पाकिस्तानी समाज में हिंसक चरमपंथियों के अतिक्रमण से बचने का यही रास्ता है ।"

 

श्री मैककॉर्मेक ने कहा कि अमेरिका इन चुनावों के नतीजे में बनने वाली किसी भी सरकार के साथ और पाकिस्तान के राजनीतिक तंत्र की मध्यमार्गी ताकतों के साथ काम करने के लिए तैयार है ।

 

"हमारा अनुरोध यह है कि पाकिस्तानी राजनीति की वे मध्यमार्गी ताकतें, जिन्हें संसद में सीटें जीतकर स्थान मिला है, संगठित हों, साथ मिलकर उन उद्देश्यों के लिए काम करें, जो पाकिस्तान के हित में हैं, पाकिस्तान के आर्थिक और राजनीतिक सुधारों को व्यापक और गहन बनाएं, इस क्षेत्र में और पाकिस्तानी जमीन पर हिंसक चरमपंथियों और आतंकवादियों से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध रहें । यह पाकिस्तान और पाकिस्तानी जनता के दीर्घकालिक हित में है ।"

 

पहले चुनाव 8 जनवरी को निर्धारित थे, लेकिन 27 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी की नेता बेनज़ीर भुट्टो की हत्या होने के बाद स्थगित कर दिये गए थे । राजनीतिक उम्मीदवारों और उनके समर्थकों पर हुए आतंकवादी हमलों में सैकड़ों लोग मारे गए हैं या घायल हो गए हैं ।

 

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शॉन मैककॉर्मेक ने कहा कि अमेरिका पाकिस्तानी जनता को एक भिन्न, ज्यादा लोकतांत्रिक, ज्यादा सम्पन्न भविष्य हासिल करने में मदद करने के लिए कटिबद्ध है ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
तूफान से बेघर हुए बर्मा के हजारों लोगों का पलायन

  अन्य रिपोर्टें
पूर्वी क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी जीती- श्रीलंका सरकार
उत्तरी लेबनान में लड़ाई छिड़ी, बेरुत शांत
इराक में अमेरिकी फौजों के हाथों एक महिला, एक बच्चे और दो बंदूकधारी की मौत
बर्मा में तूफान के संकट के बावजूद संवैधानिक जनमत संग्रह कराया गया
राष्ट्र संघ ने पैसे की कमी के कारण इराकी शरणार्थियों के लिए सहायता बंद होने की चेतावनी दी
प्रणब मुखर्जी ने अमेरिकी विदेश मंत्री को परमाणु समझौते की कठिनाइयों की जानकारी दी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दाऊद का प्रत्यर्पण करने के भारत के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार