(वी.ओ.ए न्यूज़)
वियतनाम के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि देश के उत्तर में एक महिला की बर्ड फ्लू से मौत हो गई है, जबकि दक्षिणी चीन में एक नए मामले की जानकारी कि सोमवार को 23-वर्षीय अध्यापिका की बर्ड फ्लू के एच5एन1 विषाणु से संक्रमित पाए जाने के बाद मौत हो गई ।
उसकी मौत से वियतनाम में इस विषाणु से मरने वालों की संख्या 50 हो गई है, जबकि कुल 105 लोग संक्रमित हुए थे
उधर चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को दक्षिणी प्रांत गुइझाऊ में एक नया मामला पाए जाने की जानकारी दी । अधिकारियों ने बताया कि इस रोग से करीब 4,000 पक्षी मर गए हैं और 2.38 लाख को मार दिया गया है ।
इससे पहले चीन ने गुआंगडोंग प्रांत में एक 44-वर्षीय महिला की मौत की घोषणा की थी । देश में यह 19वीं मौत और इस वर्ष की तीसरी मौत थी ।