सामान्य रूप

VOANews.com
News in 44 languages


 
हमें हाइड एक्ट को भारत-अमेरिकी परमाणु करार के साथ लेकर चलना होगा- बाउचर

04/03/2008

(वी.ओ.ए न्यूज़)

भारत और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते की प्रक्रिया में हाइड एक्ट को लेकर उठ रही आशंकाओं के बीच अमेरिका ने आज यह संकेत दिया है कि भारत के साथ नागरिक परमाणु सहयोग के समझौते के क्रियान्वयन में घरेलू कानून हाइड एक्ट को ध्यान में रखना जरूरी है ।

अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री रिचर्ड बाउचर ने भारत में पत्रकारों से कहा कि हाइड एक्ट एक घरेलू कानून है और 123 समझौता एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता है । मैं समझता हूं कि हम लगातार दोनों को साथ लेकर चल सकते हैं ।

भारत के विदेश सचिव शिवशंकर मेनन के साथ परमाणु मुद्दे पर बातचीत के बाद श्री बाउचर ने एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की । पत्रकारों ने उनसे पूछा कि भारत-अमेरिकी परमाणु सहयोग के मामले में हाइड एक्ट का क्या प्रभाव पड़ेगा ।

वामपंथी पार्टियों एवं देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी भाजपा ने यह आशंका जताई है कि परमाणु समझौते पर हाइड एक्ट बाध्यकारी होगा । हालांकि भारत सरकार यह कह रही है कि इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा । श्री बाउचर ने उनकी इन आशंकाओं के बीच ही यह बयान देकर स्थिति को जटिल बना दिया है ।

पिछले महीने अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलीज़ा राइस ने कहा था कि न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप के दिशा-निर्देशों में जो बदलाव होंगे, वे पूरी तरह हाइड एक्ट के दायित्वों के अनुरूप होंगे । उल्लेखनीय है कि भारत को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से परमाणु से जुड़ा कारोबार करना होगा । उनके इस बयान ने इन आशंकाओं को और बल दे दिया था ।

उन्होंने कहा था कि अगर भारत का रुख हाइड एक्ट के विरुद्ध हुआ तो अमेरिका भारत का समर्थन नहीं करेगा ।

लेकिन यहां की सरकार लगातार यह कह रही है कि वह हाइड एक्ट से बंधी हुई नहीं है ।

विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कल संसद में इशारे से सुश्री राइस की टिप्पणी पर सवाल खड़ा किया । उन्होंने कहा कि नागरिक परमाणु सहयोग के मामले में भारत के अधिकार र दायित्व सिर्फ 123 समझौते में ही निहित हैं ।

सबसे महत्वपूर्ण
भारतीय प्रधान मंत्री ने अमरीकी व्यापार नेताओं को संबोधित किया

अन्य रिपोर्टें
राष्ट्रपति ओबामा ने विज्ञान और गणित की शिक्षा का अभियान शुरू किया   
भारतीय प्रधानमंत्री की अमरीका यात्रा में चिंताजनक मुद्दों पर विचार-विमर्श
भारतीय प्रधान मंत्री की  अमरीका  यात्रा में वार्ताओं के प्रत्याशित विषय  Video clip available
भारत के प्रधान मंत्री अमरीका के सरकारी दौरे पर
मस्जिद के बारे में गोपनीय सूचना लीक होने पर भारतीय संसद में हंगामा 
अमरीकी विदेशमंत्री ने तालिबान के साथ अफ़गान शांती वार्ताओं के प्रति सावधान किया
अमरीकी घरों की बिक्री में वृद्धि, मूल्यों में गिरावट
पाकिस्तान में ताज़ा लड़ाई में १८ उग्रवादियों की मौत
ईरान के युद्धाभ्यास दूसरे दिन भी जारी
अफ़गानिस्तान में हुए हमले में ४ अमरीकी, ३ अफ़गान सैनिकों की मृत्यु
श्री लंका के राष्ट्रपति का समय पूर्व चुनाव कराए जाने का आह्वान    
ईरान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए सैनिक अभ्यास शुरू किए   
इंडोनेशिया में नौका डूबने से २९ लोगों की मौत अधिकांश लोगों को बचा लिया गया
पाकिस्तानी सैनिकों  ने तालिबान के अड्डे में पांच उग्रवादियों को मारा   
अमरीकी विधायकों में अफ़गानिस्तान को लेकर मतभेद
कंधार में ५ अफ़गान सीमा प्रहरियों की ह्त्या
भारत में बम विस्फोट में ७ की मौत
दलाई लामाः चीन के प्रति राष्ट्रपति ओबामा का रुख़ नरम नहीं    
श्री लंका तमिल युद्ध-शरणार्थियों को मुक्त करेगा  
इराक़ी विधायक चुनाव कानून में आये गतिरोध को दूर करने में विफल रहे
अमरीकी स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पर अब संसद में बहस
अमेरिका के साथ संबंध हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण: मनमोहन सिंह     
अमेरिका दौरे में मनमोहन सिंह ब्लेयर हॉउस में नहीं ठहरेंगे
विकास और रोजगार बढ़ाने के लिये एशिया दौरा: ओबामा   
चीन के साथ तिब्बत का विषय उठाने के लिए दलाई लामा ने राष्ट्रपति ओबामा को धन्यवाद दिया   
अमरीकी दूत की यात्रा के पहले अमरीकी विशेषज्ञ उत्तर कोरिया में     
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी के एक आलीशान होटल के निकट बम विस्फोट    
मुंबई हमले के संबंध  में इटली ने 2 पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया    
राना नवंबर 2008 में कोच्ची में था: पुलिस
चुनाव खत्म होने के बाद ही ईडी की पूछताछ का सामना करूंगा: मधु कोड़ा    
चीन में खान विस्फोट में 42 की मौत, कई अभी भी फंसे     
ईरान की वायु सैनिक अभ्यास की योजना
स्वाइन फ्लू से पिछले हफ्ते ५०० मरे 
अफ्रीका कप को लेकर दुनिया भर में दिलचस्पी
गंभीर और तेंदुलकर के प्रयासों से भारत-श्रीलंका मैच ड्रॉ
कभी भी राष्ट्रपति पद का चुनाव करवाने के लिये तैयार: श्रीलंका सरकार
ड्रोन हमले में पाकिस्तान में ८ मरे
ओबामा ने क्यूबा के ब्लोगर के प्रश्नों का जवाब दिया
समझौता एक्सप्रेस टीवी कार्यक्रम नवम्बर १९  Video clip available
माओवादियों ने रेल पटरी उड़ाई, 2 की मौत 47 घायल
मुंबई हमले के दौरान आतंकवादियों के विरुद्ध जहरीली गैस नहीं प्रयोग करने का निर्णय
पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन मुंबई जैसे और हमलों का षड़यंत्र रच रहे हैं: प्रधानमंत्री
गन्ना किसानों की समस्याओं पर संसद में गतिरोध, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई  
चीन का भारत-पाक संबंधों में दखल से इंकार
भारत और अफ्रीका के छात्र ऑस्ट्रेलिया में नस्लभेद के शिकार: सर्वेक्षण