वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तान के लाहौर शहर में दो बम-विस्फोट, 24 मरे

11/03/2008

(संवाददाता, वी.ओ.ए न्यूज़)

Lahore Blast-FIA-March 11-2008
पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर लाहौर में दो बम-विस्फोटों में कम-से-कम 24 लोग मारे गए और करीब 200 घायल हो गए । एक विस्फोट पाकिस्तान की खुफिया पुलिस एजेंसी, फेडरल इनवेस्टिगेशन एजेंसी, एफआईए के मुख्यालय में हुआ, जिसमें कर्मचारी काम कर रहे थे ।

 

एफआईए की लाहौर स्थित बहुमंजिली इमारत में सुबह का काम शुरू होने के कुछ ही देर बाद शक्तिशाली बम-विस्फोट हुआ, जिसमें बहुत से कर्मचारी मारे गए । कुछ किमी दूर रहने वाले निवासियों ने बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इससे उनके घरों की खिड़कियां टूट गईं और दीवारें हिलने लगीं । शहर के पुलिस अध्यक्ष मलिक मोहम्मद इकबाल ने घटनास्थल पर पत्रकारों को बताया कि यह निस्संदेह आतंकवादी हमला था ।

 

"यह आत्मघाती हमला था, क्योंकि विस्फोटकों से भरा एक वाहन जबर्दस्ती एफआईए के मुख्यालय में घुस गया । यह मुख्य भवन के पास फट गया ।"

बचे हुए स्तब्ध कर्मचारियों को, जिनमें से कुछ के कपड़े फट गए थे, मलबे के पास खड़े हुए देखा जा सकता था और वे बचाव कार्यकर्ताओं को अपने सहकर्मियों के शव निकालते हुए देख रहे थे ।

 

लगभग इसी समय यहां से करीब 15 किमी दूर एक महंगे आवासीय क्षेत्र में एक और विस्फोट हुआ, जिसमें कम-से-कम 4 लोग मारे गए । इनमें दो बच्चे थे । इस विस्फोट में एक मकान नष्ट हो गया, जिसे एक मझौले आकार की एडवरटाइजिंग एजेंसी ने किराए पर लिया हुआ था, जिसके ग्राहक बहुराष्ट्रीय निगम हैं । एसबीएंडबी एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें यह पता नहीं है कि उनकी कंपनी को क्यों निशाना बनाया गया और हो सकता है कि गलतफहमी की वजह से ऐसा हुआ हो ।

 

स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस मकान से लगा हुआ अगला घर एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश का है, जिसका बेटा पुलिस अधिकारी है । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक वैन इस बंगले के गलियारे में गई और उसमें विस्फोट हो गया, जिससे घर ढह गया ।

 

पंजाब की प्रांतीय सरकार ने दोनों हमलों के लिए आत्मघाती हमलावरों को दोषी ठहराया है, जिन्होंने इस काम को अंजाम देने के लिए विस्फोटकों से भरे वाहनों का इस्तेमाल किया ।

 

लाहौर में मंगलवार की सुबह हुए दो विस्फोटों से एक हफ्ते पहले ही एक नौसैनिक कॉलेज में दो आत्मघाती बम-विस्फोट हुए थे, जिनमें कम-से-कम 5 लोगों की मौत हो गई थी । पुलिस अध्यक्ष इकबाल ने कहा है कि इन हमलों से आत्मघाती हमलावरों से मुकाबला करने का उनका संकल्प नहीं डगमगाएगा । उन्होंने कहा कि हम समर्पण नहीं करेंगे । हम सुरक्षा इंतजाम और कड़े कर देंगे ताकि इस तरह की घटनाएं न हों ।

 

18 फरवरी को हुए राष्ट्रीय चुनावों के बाद छह बम-विस्फोट हो चुके हैं । पाकिस्तान की दो सबसे बड़ी विपक्षी पार्टियां नई सरकार बनाने की कोशिश कर रही हैं, जो राष्ट्रपति और पूर्व जनरल परवेज़ मुशर्रफ को हटाने के जनता के दबाव का सामना करेगी । श्री मुशर्रफ आतंकवाद-विरोधी अभियान में अमेरिका के घनिष्ठ सहयोगी हैं । लाहौर में हुए विस्फोटों के कुछ घंटे बाद श्री मुशर्रफ ने अगले सोमवार को इस्लामाबाद में नई राष्ट्रीय असेंबली का गठन करने के लिए कहा ।

 

राष्ट्रपति ने नवीनतम बम-विस्फोटों की कड़ी निंदा करते हुए उन्हें बर्बर कार्रवाई बताया, जिससे सरकार के आतंकवाद से पूरी ताकत से लड़ने के संकल्प को खत्म नहीं किया जा सकेगा ।

 

मंगलवार को हुए विस्फोटों के बाद पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने सुरक्षा कारणों की वजह से देश का अगला दौर रद्द कर दिया है ।

 

 

 

 

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
राष्ट्रपति ओबामा ने अगले वर्ष भारत आने का प्रधान मंत्री सिंह का निमंत्रण स्वीकार किया

  अन्य रिपोर्टें
राष्ट्रपति ओबामा ने राजकीय यात्रा पर आए भारतीय प्रधान मंत्री का स्वागत किया
राष्ट्रपति ओबामाः अमरीका अफ़ग़ानिस्तान में अपना काम “समाप्त” करेगा
वाजपेयी, आडवाणी और ठाकरे का नाम लिबरहान आयोग की दोषियों की सूची में
धर्म और राजनीति का घालमेल घातक: न्यायाधीश लिबरहान
हाल में चीन के कठोर रवैये पर भारत की नज़र: प्रधानमंत्री
भाजपा का कांग्रेस और मधु कोड़ा के बीच मिली-भगत का आरोप  
कश्मीर भारत-पाकिस्तान का आपसी मामला: चीन
46 लोगों की मौत के बाद फिलीपीन्स में आपातकाल की घोषणा
ईरानः यूरेनियम बाहर भेजने का विरोधी नहीं   
भारतीय प्रधान मंत्री ने अमरीकी व्यापार नेताओं को संबोधित किया
भारतीय प्रधानमंत्री की अमरीका यात्रा में चिंताजनक मुद्दों पर विचार-विमर्श
भारतीय प्रधान मंत्री की  अमरीका  यात्रा में वार्ताओं के प्रत्याशित विषय  Video clip available
भारत के प्रधान मंत्री अमरीका के सरकारी दौरे पर
राष्ट्रपति ओबामा ने विज्ञान और गणित की शिक्षा का अभियान शुरू किया   
अमरीकी विदेशमंत्री ने तालिबान के साथ अफ़गान शांती वार्ताओं के प्रति सावधान किया
अमरीकी घरों की बिक्री में वृद्धि, मूल्यों में गिरावट
पाकिस्तान में ताज़ा लड़ाई में १८ उग्रवादियों की मौत
ईरान के युद्धाभ्यास दूसरे दिन भी जारी
अफ़गानिस्तान में हुए हमले में ४ अमरीकी, ३ अफ़गान सैनिकों की मृत्यु
श्री लंका के राष्ट्रपति का समय पूर्व चुनाव कराए जाने का आह्वान    
ईरान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए सैनिक अभ्यास शुरू किए   
इंडोनेशिया में नौका डूबने से २९ लोगों की मौत अधिकांश लोगों को बचा लिया गया
पाकिस्तानी सैनिकों  ने तालिबान के अड्डे में पांच उग्रवादियों को मारा   
अमरीकी विधायकों में अफ़गानिस्तान को लेकर मतभेद
कंधार में ५ अफ़गान सीमा प्रहरियों की ह्त्या
भारत में बम विस्फोट में ७ की मौत
दलाई लामाः चीन के प्रति राष्ट्रपति ओबामा का रुख़ नरम नहीं    
श्री लंका तमिल युद्ध-शरणार्थियों को मुक्त करेगा  
इराक़ी विधायक चुनाव कानून में आये गतिरोध को दूर करने में विफल रहे
अमरीकी स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पर अब संसद में बहस
अमेरिका के साथ संबंध हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण: मनमोहन सिंह     
अमेरिका दौरे में मनमोहन सिंह ब्लेयर हॉउस में नहीं ठहरेंगे
विकास और रोजगार बढ़ाने के लिये एशिया दौरा: ओबामा   
चीन के साथ तिब्बत का विषय उठाने के लिए दलाई लामा ने राष्ट्रपति ओबामा को धन्यवाद दिया   
अमरीकी दूत की यात्रा के पहले अमरीकी विशेषज्ञ उत्तर कोरिया में     
समझौता एक्सप्रेस टीवी कार्यक्रम नवम्बर १९  Video clip available