वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

चीन ने ल्हासा में तिब्बती प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया

11/03/2008

(संवाददाता, वी.ओ.ए न्यूज़)

चीन सरकार ने स्वीकार किया है कि उसने सोमवार को ल्हासा में तिब्बती भिक्षुओं को गिरफ्तार कर लिया, जो तिब्बत में चीनी शासन के खिलाफ हुए आंदोलन की वर्षगांठ मनाने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे ।

 

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता किन गांग ने कहा कि सोमवार को ल्हासा में हुआ प्रदर्शन गैरकानूनी था, जिससे सामाजिक स्थिरता को खतरा था ।

 

उन्होंने कहा कि आंदोलन में भाग लेने वाले भिक्षुओं को कोई जानकारी नहीं थी और वे मुट्ठी भर अन्य लोगों के बहकावे में आ गए थे । उन्होंने यह नहीं बताया कि ये अन्य लोग कौन हैं । उन्होंने कहा कि चीनी अधिकारी राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक व्यवस्था की सुरक्षा के लिए गैरकानूनी गतिविधियों का मुकाबला करते रहेंगे ।

 

10 मार्च को असफल तिब्बती आंदोलन की 49वीं वर्षगांठ थी, जिसे चीनी सेना ने कुचल दिया था । इसके बाद तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा भाग कर उत्तरी भारत में निर्वासन में रहने चले गए थे ।

 

मीडिया की खबरों में कहा गया है कि इस घटना की याद में कई सौ तिब्बती भिक्षुओं ने ल्हासा में एक अभूतपूर्व प्रदर्शन मार्च में हिस्सा लिया था । वे पिछले अक्टूबर में गिरफ्तार किये गए भिक्षुओं को रिहा करने की मांग भी कर रहे थे । दलाई लामा को वॉशिंगटन में कांग्रेशनल गोल्ड मेडल पुरस्कार दिये जाने के कुछ समय बाद इन भिक्षुओं को गिरफ्तार किया गया था ।

 

चीनी प्रवक्ता ने स्वीकार किया कि सोमवार को हुई धर-पकड़ के बाद कुछ बौद्ध भिक्षुओं को हिरासत में लिया गया था । उसने कहा कि उन पर चीनी कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है ।

 

उसने तिब्बत में चीन की मौजूदगी की फिर से वकालत की । उसने कहा कि चीन ने तिब्बतियों को सामंती परंपरा से छुटकारा दिलाने में मदद की है और वहां का जीवन स्तर ऊंचा करने में सहायता की है ।

 

दलाई लामा ने सोमवार को वर्षगांठ के अवसर पर कहा कि तिब्बत में चीनी दमन जारी है । उन्होंने कहा कि इस दमन में मानवाधिकार हनन, धार्मिक स्वतंत्रताओं पर अंकुश और धार्मिक मुद्दों का राजनीतिकरण शामिल है ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
जर्मन चान्सलर ने बर्लिन दीवार के स्थल पर श्री गौरबाचौफ़ को धन्यवाद दिया

  अन्य रिपोर्टें
जर्मनी में बर्लिन की दीवार गिराए जाने के समारोह
अमरीकी विदेश मंत्री क्लिंटन ने अफ़ग़ानिस्तान से भृष्टाचार उन्मूलन का आग्रह किया
उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में आत्मघाती बम हमले में ३ लोगों की मौत
वाशिंगटन में इस्रायली प्रधान मंत्री ने शान्ति वार्ताओं का आहवान किया
इंडोनेशिया में, भूकंप में २ लोगों और भूस्खलन में ८ लोगों की मृत्यु
आर. आर. पाटिल दोबारा महाराष्ट्र के गृहमंत्री बने
कर्नाटक उच्च न्यायालय में अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन
हिंदी में शपथ लेने पर महाराष्ट्र विधानसभा में सपा नेता पर हमला 
आज़मी पर हमला करने के लिये मनसे के 4 विधायक सदन से निलंबित
तमिल शरणार्थियों को वापस लेने को तैयार: महिंद्रा राजपकसे
इराक़ ने चुनाव के लिए,औपचारिक रूप से २१ जनवरी का प्रस्ताव रक्खा
सोने के भाव ने एक और रिकार्ड कायम किया
अमरीकी छात्रों ने विश्व का सबसे लंबा सूशी रोल बना कर पहला रिकार्ड तोड़ा
ब्रिटिश सेना प्रमुखः अफ़ग़ानिस्तान में 2014 तक सैनिक उपस्थिति की प्रत्याशा
टैक्सास में हुई गोली बारी का कारण ढूंढने के प्रयास
भारतीय प्रधान मंत्रीः कार्बन उत्सर्जन की कटौती में निर्धन देशों में आने वाला ख़र्च धनाड्य देश उठाएं  Audio Clip Available
अमरीका के प्रतिनिधि सदन ने स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पारित किया
नेपाल में बस दुर्घटना में १६ लोगों की मृत्यु
चीन के विरोध के बावजूद दलाईलामा भारत -चीन सीमा क्षेत्र में पहुंचे
जी-20 आर्थिक बहाली स्थिर रखने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन अभी भी आवश्यक
राष्ट्रपति ओबामा और बर्मा के नेता की आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेने की योजना
ईरानी विधायकः तेहरान, राष्ट्रसंघ प्रायोजित परमाणु समझौता अस्वीकार करेगा
ईरान में ४ नवम्बर के प्रतिवाद प्रदर्शनों में १०० से अधिक लोगों की गिरफ़्तारी: तेहरान पुलिस.
फोर्ट हुड में गोलीबारी की जांच कार्यवाही जारी, सेना ने सांत्वना परामर्शदाता भेजे
अफ़गानिस्तान ने राष्ट्र संघ की करज़ई की आलोचना अस्वीकार की
अफ़ग़ानिस्तानः नेटो के हवाई हमले में अफ़ग़ान सुरक्षा सेना के सात सदस्य मारे गए
दक्षिण कोरियाई कर्मचारियों का, नए श्रम कानूनों के खिलाफ मार्च
राष्ट्रसंघ श्रीलंका के तमिल क्षेत्र से बारूदी सुरंग हटाने में मदद करेगा.
भारत और यूरोपीय संघ के बीच नागरिक परमाणु सहयोग समझौता संपन्न