वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

न्यूयॉर्क में तिब्बती गुटों, समर्थकों ने बीजिंग ओलंपिक का विरोध किया

11/03/2008

(संवाददाता, वी.ओ.ए न्यूज़)

चीनी शासन के खिलाफ तिब्बती आंदोलन की 49वीं वर्षगांठ के मौके पर न्यूयॉर्क शहर में तिब्बती शरणार्थियों, कार्यकर्ता गुटों और अन्य समर्थकों ने तिब्बत की स्वतंत्रता की मांग की और बीजिंग में होने वाले ओलंपिक खेलों का विरोध किया ।

 

तिब्बती और अमेरिकी झंडे लहराते हुए सैकड़ों प्रदर्शनकारी न्यूयॉर्क में अमेरिकी फेडरल कोर्ट हाउस से राष्ट्र संघ के भवन तक गए । इसी समय सैकड़ों अन्य प्रदर्शनकारियों ने शहर में चीनी वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया ।

 

तिब्बती समर्थकों ने कहा कि ये प्रदर्शन चीन के मानवाधिकार हनन के रिकॉर्ड की तरफ ध्यान आकर्षित करने और देशों तथा उद्योग समूहों से यह अनुरोध करने के विश्वव्यापी प्रयास का हिस्सा हैं कि यदि चीन तिब्बत की स्थिति में सुधार नहीं करता तो वे बीजिंग में होने वाले ओलंपिक खेलों का बहिष्कार करें ।

 

न्यूयॉर्क प्रदर्शन के आयोजकों में से एक, तिब्बती युवा कांग्रेस के स्थानीय दल के नेता त्सेरिंग पालदिन हैं । उन्होंने कहा कि चीन ओलंपिक खेलों को राजनीतिक औजार की तरह इस्तेमाल कर रहा है और उसने अभी तक अपने मानवाधिकार रिकॉर्ड में सुधार नहीं किया है ।

 

"चीनियों ने वायदा किया था कि वे चीन और तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति में सुधार करेंगे, लेकिन सच यह है कि उन्होंने विशेषकर तिब्बत में दमन बढ़ा दिया है ।"

 

श्री पाल्दिन ने कहा कि उन्हें आशा है कि न्यूयॉर्क और दुनिया भर में अन्य स्थानों पर हुए प्रदर्शनों से लोगों को स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तरों पर कार्रवाई करने का प्रोत्साहन मिलेगा । ग्रीस में तिब्बत की स्वतंत्रता के समर्थन में मशाल जलाने का समारोह किया गया और उत्तरी भारत में स्वतंत्रता-समर्थक निर्वासित तिब्बतियों ने एक महीने लंबा मार्च शुरू किया और उन्हें आशा है कि वे चीनी सीमा पार करके तिब्बत जा सकेंगे ।

 

प्रदर्शनों के लिए न्यूयॉर्क आई एक युवती ने कहा कि बीजिंग में होने वाले ओलंपिक खेलों को वह चीन की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध प्रकट करने का अवसर मानती हैं । सुश्री पेमा योको ब्रिटेन में स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत की राष्ट्रीय समन्वयक हैं । इस संगठन ने भी यह प्रदर्शन आयोजित करने में मदद की थी ।

 

सुश्री योको ने कहा कि जब तक तिब्बत का दमन किया जा रहा है और उस पर अवैध कब्जा है, तब तक चीन को विश्व मंच पर अपने आपको महिमा-मंडित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए ।

 

चीनी सैनिकों ने 1951 में तिब्बत पर कब्जा कर लिया था और उसके आध्यात्मिक नेता दलाई लामा उस दशक के अंत में भाग कर भारत चले गए थे, तब से दुनिया भर में तिब्बती चीन के कब्जे का विरोध कर रहे हैं ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में आत्मघाती बम हमले में ३ लोगों की मौत

  अन्य रिपोर्टें
इंडोनेशिया में, भूकंप में २ लोगों और भूस्खलन में ८ लोगों की मृत्यु
इराक़ी संसद ने लंबे समय से विलंब किए जा रहे 2010 चुनाव क़ानून को अनुमोदन दिया
पाकिस्तान में आत्मघाती बम हमले में मेयर सहित १३ लोगों की मौत
अफ़ग़ानिस्तान में हुई लड़ाई में 17 विद्रोही मारे गए
ब्रिटिश सेना प्रमुखः अफ़ग़ानिस्तान में 2014 तक सैनिक उपस्थिति की प्रत्याशा
टैक्सास में हुई गोली बारी का कारण ढूंढने के प्रयास
भारतीय प्रधान मंत्रीः कार्बन उत्सर्जन की कटौती में निर्धन देशों में आने वाला ख़र्च धनाड्य देश उठाएं  Audio Clip Available
अमरीका के प्रतिनिधि सदन ने स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पारित किया
इस्राइल के प्रधानमंत्री की वॉशिंगटन यात्रा पर ओबामा के साथ बैठक की पुष्टि नहीं
नेपाल में बस दुर्घटना में १६ लोगों की मृत्यु
चीन के विरोध के बावजूद दलाईलामा भारत -चीन सीमा क्षेत्र में पहुंचे
जी-20 आर्थिक बहाली स्थिर रखने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन अभी भी आवश्यक
राष्ट्रपति ओबामा और बर्मा के नेता की आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेने की योजना
ईरानी विधायकः तेहरान, राष्ट्रसंघ प्रायोजित परमाणु समझौता अस्वीकार करेगा
ईरान में ४ नवम्बर के प्रतिवाद प्रदर्शनों में १०० से अधिक लोगों की गिरफ़्तारी: तेहरान पुलिस.
फोर्ट हुड में गोलीबारी की जांच कार्यवाही जारी, सेना ने सांत्वना परामर्शदाता भेजे
अफ़गानिस्तान ने राष्ट्र संघ की करज़ई की आलोचना अस्वीकार की
अफ़ग़ानिस्तानः नेटो के हवाई हमले में अफ़ग़ान सुरक्षा सेना के सात सदस्य मारे गए
दक्षिण कोरियाई कर्मचारियों का, नए श्रम कानूनों के खिलाफ मार्च
राष्ट्रसंघ श्रीलंका के तमिल क्षेत्र से बारूदी सुरंग हटाने में मदद करेगा.
सोने के भाव रिकार्ड स्तर पर चढ़े
भारत और यूरोपीय संघ के बीच नागरिक परमाणु सहयोग समझौता संपन्न
डेविड कोलमैन हैडली का पाकिस्तान से संबंध: चिदंबरम
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ब्राउन की अफ़गानिस्तान युद्घ के प्रति वचनबद्धता
अमरीका में बेरोजगारी की दर १० दशमलव २ प्रतिशत पर
भाजपा का नया अध्यक्ष दिल्ली से बाहर का होगा: संघ
हिमाचल प्रदेश में बस खाई में गिरने से 34 यात्रियों की मौत
झारखण्ड चुनाव के लिये कांग्रेस और जेवीएम में समझौता
हैडली के संबंध में पाकिस्तान से कोई सूचना नहीं मिली: प्रधानमंत्री
तेंदुलकर का शानदार शतक अधुरा-रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया विजयी
भारत ने  विदेशी पत्रकारों पर दलाईलामा की यात्रा की खबरें देने पर रोक लगाई
अमरीका बर्मा के साथ सम्बन्ध बेहतर बनाने के लिए राज़ी