वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

न्यूयॉर्क के गवर्नर का संबंध वेश्यावृत्ति गिरोह से

11/03/2008

(संवाददाता, वी.ओ.ए न्यूज़)

न्यूयॉर्क के गवर्नर इलियट स्पिटज़र ने अनुचित रूप से कार्य करने के लिए सार्वजनिक माफी मांगी है, लेकिन अपने कार्यों के बारे में कुछ नहीं कहा है । वी.ओ.ए के न्यूयॉर्क ब्यूरो से संवाददाता बार्बरा शुटज़ू ने खबर दी है कि न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में उनका संबंध एक वेश्यावृत्ति गिरोह से जोड़ा गया था, जिसके बाद गवर्नर ने टिप्पणी की

 

पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क में संघीय अभियोजनकर्ताओं ने चार लोगों पर एक महंगा वेश्यावृत्ति गिरोह चलाने का आरोप लगाया था, जो अमीर अमेरिकी और यूरोपीय ग्राहकों की सेवा करता था । कुछ वेश्याएं 5,500 डॉलर प्रति घंटा तक लेती थीं और उनके शरीरों को पहले ही इंटरनेट पर देखा जा सकता था ।

 

अब न्यूयॉर्क टाइम्स ने खबर दी है कि अभियोजनकर्ताओं के पास एक टेप है, जिसमें गवर्नर स्पिटज़र एक वेश्या के साथ मुलाकात तय कर रहे हैं । एक संक्षिप्त बयान में श्री स्पिटज़र ने न तो इस रिपोर्ट की पुष्टि की और न ही खंडन किया, केवल इसे एक निजी मामला बताया ।

 

"मैंने इस तरह से काम किया, जिससे मेरे परिवार के प्रति मेरी जिम्मेदारियों का हनन हुआ और सही या गलत की मेरी भावना का उल्लंघन हुआ । मैं सबसे पहले अपने परिवार से, जो सबसे महत्वपूर्ण है, माफी मांगता हूं । मैं जनता से माफी मांगता हूं, जिससे मैंने बेहतर काम करने का वायदा किया था ।"

 

न्यूयॉर्क के निवासी और राजनीतिक पर्यवेक्षक इस खबर से स्तब्ध रह गए हैं । डेमोक्रेट सदस्य स्पिटज़र 2006 में गवर्नर चुने गए थे । इससे पहले 8 साल तक वह अपराध का पर्दाफाश करने वाले और सुर्खियों में छाए रहने वाले महाधिवक्ता थे, जो संगठित अपराधों, वॉलस्ट्रीट पर होने वाले सफेदपोश अपराधों और वेश्यावृत्ति गिरोहों के खिलाफ सख्त कदम उठाते थे । उन्हें "मिस्टर क्लीन" कहा जाता था, लेकिन कभी-कभी नैतिकतावादी होने और खुद को हमेशा सही मानने के लिए उनकी आलोचना भी की जाती थी । गवर्नर रहते हुए राज्य की सीनेट के साथ, जिस पर रिपब्लिकन पार्टी का प्रभुत्व है, उनके रिश्ते तनावपूर्ण रहे हैं और उन्हें अपने कई प्रस्ताव वापस लेने पड़े हैं ।

 

श्री स्पिटज़र विवाहित हैं और उनके तीन बच्चे हैं ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
राष्ट्रपति ओबामा ने अगले वर्ष भारत आने का प्रधान मंत्री सिंह का निमंत्रण स्वीकार किया

  अन्य रिपोर्टें
राष्ट्रपति ओबामा ने राजकीय यात्रा पर आए भारतीय प्रधान मंत्री का स्वागत किया
राष्ट्रपति ओबामाः अमरीका अफ़ग़ानिस्तान में अपना काम “समाप्त” करेगा
रूसी अधिकारीः उत्तर कोरिया के लिए एकमात्र विकल्प- परमाणु वार्ताएं     
वाजपेयी, आडवाणी और ठाकरे का नाम लिबरहान आयोग की दोषियों की सूची में
ओबामा दंपति पहले राजकीय भोज की तैयारी में
धर्म और राजनीति का घालमेल घातक: न्यायाधीश लिबरहान
हाल में चीन के कठोर रवैये पर भारत की नज़र: प्रधानमंत्री
भाजपा का कांग्रेस और मधु कोड़ा के बीच मिली-भगत का आरोप  
कश्मीर भारत-पाकिस्तान का आपसी मामला: चीन
46 लोगों की मौत के बाद फिलीपीन्स में आपातकाल की घोषणा
ईरानः यूरेनियम बाहर भेजने का विरोधी नहीं   
भारतीय प्रधान मंत्री ने अमरीकी व्यापार नेताओं को संबोधित किया
भारतीय प्रधानमंत्री की अमरीका यात्रा में चिंताजनक मुद्दों पर विचार-विमर्श
भारतीय प्रधान मंत्री की  अमरीका  यात्रा में वार्ताओं के प्रत्याशित विषय  Video clip available
भारत के प्रधान मंत्री अमरीका के सरकारी दौरे पर
राष्ट्रपति ओबामा ने विज्ञान और गणित की शिक्षा का अभियान शुरू किया   
अमरीकी विदेशमंत्री ने तालिबान के साथ अफ़गान शांती वार्ताओं के प्रति सावधान किया
अमरीकी घरों की बिक्री में वृद्धि, मूल्यों में गिरावट
पाकिस्तान में ताज़ा लड़ाई में १८ उग्रवादियों की मौत
ईरान के युद्धाभ्यास दूसरे दिन भी जारी
अफ़गानिस्तान में हुए हमले में ४ अमरीकी, ३ अफ़गान सैनिकों की मृत्यु
श्री लंका के राष्ट्रपति का समय पूर्व चुनाव कराए जाने का आह्वान    
ईरान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए सैनिक अभ्यास शुरू किए   
इंडोनेशिया में नौका डूबने से २९ लोगों की मौत अधिकांश लोगों को बचा लिया गया
पाकिस्तानी सैनिकों  ने तालिबान के अड्डे में पांच उग्रवादियों को मारा   
अमरीकी विधायकों में अफ़गानिस्तान को लेकर मतभेद
कंधार में ५ अफ़गान सीमा प्रहरियों की ह्त्या
भारत में बम विस्फोट में ७ की मौत
दलाई लामाः चीन के प्रति राष्ट्रपति ओबामा का रुख़ नरम नहीं    
श्री लंका तमिल युद्ध-शरणार्थियों को मुक्त करेगा  
इराक़ी विधायक चुनाव कानून में आये गतिरोध को दूर करने में विफल रहे
अमरीकी स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पर अब संसद में बहस
अमेरिका के साथ संबंध हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण: मनमोहन सिंह     
समझौता एक्सप्रेस टीवी कार्यक्रम नवम्बर १९  Video clip available