वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

तिब्बत की ओर मार्च कर रहे तिब्बती प्रदर्शनकारी भारतीय पुलिस द्वारा गिरफ्तारी से निराश

13/03/2008

Tibet2
(संवाददाता, वी.ओ.ए न्यूज़)

भारतीय पुलिस ने इस हफ्ते के शुरू में करीब 100 तिब्बती निर्वासितों को गिरफ्तार कर लिया, जो भारत से अपने देश के लिए विरोध मार्च पर निकले थे । यह मार्च तिब्बती कार्यकर्ताओं द्वारा बीजिंग ओलंपिक खेलों से पहले चीनी शासन से तिब्बत को आजाद कराने के अपने संघर्ष पर ध्यान आकर्षित करने के लिए दुनिया भर में चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है ।

 

तिब्बती कार्यकर्ता तिब्बत के लिए अपनी निर्धारित पदयात्रा के लिए करीब 50 किमी तक चले थे, जब पुलिस ने गुरुवार की सुबह हिमाचल प्रदेश के शहर देहरा में उन्हें गिरफ्तार कर लिया और वैन में ले गई ।

 

तिब्बती युवा कांग्रेस के अध्यक्ष त्सेवांग रिगज़िन ने कहा कि मार्च शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद इसे रोके जाने से हमें आघात लगा है ।

 

श्री रिगज़िन ने कहा कि हम बहुत निराश हैं कि भारतीय पुलिस ने आज सुबह 6.40 बजे हमारे कार्यकर्ताओं को रोक दिया । जब पुलिस आई और हमें रोका तो सभी प्रदर्शनकारी सड़कों पर बैठ गए और वे वहां से हिले नहीं । वे सब प्रार्थनाएं कर रहे थे और फिर पुलिस जबरन सारे प्रदर्शनकारियों को बस में भर कर ले गई ।

 

भारतीय पुलिस ने सोमवार को मार्च शुरू होने के कुछ देर बाद ही इस पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसकी अपेक्षा की जा रही थी । नई दिल्ली ने लाखों तिब्बती शरणार्थियों को शरण दी हुई है, लेकिन वह उन्हें चीन-विरोधी सार्वजनिक प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं देती ।

 

मार्च के संयोजकों में से एक, रिगज़िन ने कहा कि यह अहिंसक प्रदर्शन था और इसे आगे बढ़ने की इजाजत दी जानी चाहिए थी ।

 

उन्होंने कहा कि हमने हमेशा कहा है कि तिब्बत की ओर हमारा मार्च पूरी तरह अहिंसक है । हमने रास्ते में किसी के लिए कोई समस्या खड़ी नहीं की है । हम तो मुट्ठी भर शांतिपूर्ण भिक्षु और भिक्षुणियां तथा कुछ साधारण लोग हैं । हम तो बस सड़क किनारे मार्च कर रहे थे और कोई अपराध नहीं कर रहे थे, इसलिए मार्च करने की अनुमति दी जानी चाहिए ।

 

तिब्बती कार्यकर्ताओं का कहना है कि मार्च करने वाले प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करना उनके विरोध की राह में पहली बड़ी बाधा है । उन्होंने छह महीने के भीतर तिब्बत की राजधानी ल्हासा पहुंचने का रास्ता तलाश करने का संकल्प किया है ।

 

तिब्बती प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मातृभूमि पर चीन ने अवैध कब्जा किया हुआ है और वह उसे छुड़ाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं । अगस्त में होने वाले बीजिंग ओलंपिक खेलों से पहले तिब्बती निर्वासित संगठन दुनिया भर का ध्यान अपने संघर्ष की ओर खींचने के लिए कई तरह के आंदोलन आयोजित कर रहे हैं, जिनमें से एक तिब्बत तक मार्च करना है ।

 

चीन का कहना है कि 1951 से उसका तिब्बत पर नियंत्रण है और यह उसकी भूमि का अभिन्न हिस्सा है । तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा और तिब्बती शरणार्थी चीन पर इस क्षेत्र में व्यापक मानवाधिकार हनन का आरोप लगाते हैं ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
प्रधानमंत्री सोमवार से ५ दिनों के विदेश दौरे पर

  अन्य रिपोर्टें
मध्य भारत में  माओवादियों द्वारा २६ पुलिस अधिकारियों की ह्त्या
नई दिल्ली में पुल ढहने से पांच लोगों की मृत्यु
पुल ढहने के बाद दिल्ली के मेट्रो प्रमुख ने त्यागपत्र दिया
दक्षिणी अफ़गानिस्तान में चार अमरीकी सैनिकों की मौत
अमरीकी राष्ट्रपति  ओबामा की योरोपीय, अफ्रीकी दौरे से स्वदेश वापसी
अमरीका में गोपनीयता बनाए रखने के तरीक़ों को लेकर और मतभेद
उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में घात लगा कर किए गए हमले में छह व्यक्ति मारे गए
इराक़ में अमरीकी सेना द्वारा पकड़े पांच ईरानी अधिकारियों की ईरान वापसी
इस्राइल के प्रधानमंत्री का फिलिस्तीनी राष्ट्रपति से शांती वार्ताएं पुनः शरू करने का आग्रह
भूतपूर्व दास केन्द्र के दौरे के साथ राष्ट्रपति ओबामा की घना यात्रा का समापन
घना में दिए अपने भाषण में राष्ट्रपति ओबामा ने अफ़्रीका के प्रति नीति को रेखांकित किया
राष्ट्रपति ओबामा, अमरीकी अर्थ व्यवस्था के बारे में सावधानी पूर्वक आशावान
मुंबई हमलावरों का मुक़द्दमा अगले सप्ताह शुरूः पाकिस्तान
भारतीय पुलिस पर कश्मीर में हुईं मौतों के प्रमाण दबाने के आरोप
भारत में देसी शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 122 तक पहुंची
चीन के भूकंप ग्रस्त क्षेत्र में सप्लाईयाँ पहुंचाने में शीघ्रता
इराक़ में शिया विधायकों ने ब्रितानी सैनिकों की मौजूदगी का विरोध किया
ईरान का जी-८ की अवस्थिति को ज्यादा महत्व नहीं
समझौता एक्सप्रेस कार्यक्रम जुलाई ८ २००९    Video clip available