वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिकी मध्य-पूर्व दूत ने ‘रोड मैप’ के उल्लंघन की आलोचना की

14/03/2008

(संवाददाता, वी.ओ.ए न्यूज़)

एक अमेरिकी दूत ने मध्य-पूर्व में एक नए शांति मिशन की शुरुआत की है । उसने इस्राइल और फिलिस्तीनियों, दोनों की आलोचना की है ।

 

सेवानिवृत्त अमेरिकी जनरल विलियम फ्रेजर ने येरुशलम के एक होटल में इस्राइली और फिलिस्तीनी अधिकारियों के साथ पहली बार बैठक की । राष्ट्रपति बुश ने श्री फ्रेजर को अंतर्राष्ट्रीय-समर्थित रोड मैप शांति योजना के पालन का निरीक्षण करने के लिए नियुक्त किया है । यह रोड मैप फिलिस्तीनी राष्ट्र बनाने की वार्ता का आधार है ।

 

बातचीत में फिलिस्तीनियों का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री सलाम फय्याद ने किया, लेकिन इस्राइल ने रक्षा मंत्रालय के एक छोटे स्तर के अधिकारी आमोस गिलाड को भेजा ।

 

श्री गिलाड ने इस्राइल रेडियो को बताया कि बैठक का उद्देश्य वार्ता और शांति प्रक्रिया को बढ़ावा देना था । उन्होंने मीडिया की इन खबरों का खंडन किया कि रक्षा मंत्री एहुद बराक ने बातचीत में इसलिए भाग नहीं लिया, क्योंकि रोड मैप को लेकर अमेरिका के साथ तनाव चल रहा है ।

 

अमेरिका ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि यह बैठक उन मुद्दों पर केंद्रित थी, जहां पार्टियां अपने वायदे पूरे नहीं कर रही हैं । उसने इसका खुलासा नहीं किया, लेकिन पूर्वी येरुशलम और पश्चिमी तट में इस्राइली बस्तियों के निर्माण को रोड मैप का उल्लंघन बताया, जिससे शांति प्रयासों को नुकसान हो रहा है ।

 

अमेरिका ने फिलिस्तीनियों पर भी रोड मैप की प्रतिबद्धताओं का पालन करने और उग्रवादी संगठनों पर अंकुश लगाने के लिए दबाव डाला ।

 

फिलिस्तीनी विश्लेषक वाडिया अबू नासिर का मानना है कि यह आलोचना अनुचित है, क्योंकि इस्राइली सेना ने प्रतिबंध लगाए हुए हैं । उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनी अथॉरिटी अधिकतम संभव प्रयास कर रही है । पर यह सब जानते हैं कि पश्चिमी तट में वास्तविक शासन इस्राइली सेना का है ।

 

इस्राइल ने बस्तियों का निर्माण रोकने की अमेरिकी और फिलिस्तीनी मांगों को ठुकरा दिया है । उसका कहना है कि उसे येरुशलम और पश्चिमी तट में बस्तियां बनाने का अधिकार है, क्योंकि फिलिस्तीनियों के साथ अंतिम शांति समझौते में ये इस्राइल के हिस्से बने रहेंगे ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
जर्मन चान्सलर ने बर्लिन दीवार के स्थल पर श्री गौरबाचौफ़ को धन्यवाद दिया

  अन्य रिपोर्टें
जर्मनी में बर्लिन की दीवार गिराए जाने के समारोह
अमरीकी विदेश मंत्री क्लिंटन ने अफ़ग़ानिस्तान से भृष्टाचार उन्मूलन का आग्रह किया
उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में आत्मघाती बम हमले में ३ लोगों की मौत
वाशिंगटन में इस्रायली प्रधान मंत्री ने शान्ति वार्ताओं का आहवान किया
इंडोनेशिया में, भूकंप में २ लोगों और भूस्खलन में ८ लोगों की मृत्यु
आर. आर. पाटिल दोबारा महाराष्ट्र के गृहमंत्री बने
कर्नाटक उच्च न्यायालय में अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन
हिंदी में शपथ लेने पर महाराष्ट्र विधानसभा में सपा नेता पर हमला 
आज़मी पर हमला करने के लिये मनसे के 4 विधायक सदन से निलंबित
तमिल शरणार्थियों को वापस लेने को तैयार: महिंद्रा राजपकसे
इराक़ ने चुनाव के लिए,औपचारिक रूप से २१ जनवरी का प्रस्ताव रक्खा
सोने के भाव ने एक और रिकार्ड कायम किया
अमरीकी छात्रों ने विश्व का सबसे लंबा सूशी रोल बना कर पहला रिकार्ड तोड़ा
ब्रिटिश सेना प्रमुखः अफ़ग़ानिस्तान में 2014 तक सैनिक उपस्थिति की प्रत्याशा
टैक्सास में हुई गोली बारी का कारण ढूंढने के प्रयास
भारतीय प्रधान मंत्रीः कार्बन उत्सर्जन की कटौती में निर्धन देशों में आने वाला ख़र्च धनाड्य देश उठाएं  Audio Clip Available
अमरीका के प्रतिनिधि सदन ने स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पारित किया
नेपाल में बस दुर्घटना में १६ लोगों की मृत्यु
चीन के विरोध के बावजूद दलाईलामा भारत -चीन सीमा क्षेत्र में पहुंचे
जी-20 आर्थिक बहाली स्थिर रखने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन अभी भी आवश्यक
राष्ट्रपति ओबामा और बर्मा के नेता की आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेने की योजना
ईरानी विधायकः तेहरान, राष्ट्रसंघ प्रायोजित परमाणु समझौता अस्वीकार करेगा
ईरान में ४ नवम्बर के प्रतिवाद प्रदर्शनों में १०० से अधिक लोगों की गिरफ़्तारी: तेहरान पुलिस.
फोर्ट हुड में गोलीबारी की जांच कार्यवाही जारी, सेना ने सांत्वना परामर्शदाता भेजे
अफ़गानिस्तान ने राष्ट्र संघ की करज़ई की आलोचना अस्वीकार की
अफ़ग़ानिस्तानः नेटो के हवाई हमले में अफ़ग़ान सुरक्षा सेना के सात सदस्य मारे गए
दक्षिण कोरियाई कर्मचारियों का, नए श्रम कानूनों के खिलाफ मार्च
राष्ट्रसंघ श्रीलंका के तमिल क्षेत्र से बारूदी सुरंग हटाने में मदद करेगा.
भारत और यूरोपीय संघ के बीच नागरिक परमाणु सहयोग समझौता संपन्न