वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिकी दूत ने कहा, उत्तर कोरियाई वार्ता अच्छी रही लेकिन परमाणु गतिरोध खत्म होने की संभावना नहीं

14/03/2008

(वी.ओ.ए न्यूज़)

अमेरिका के शीर्ष परमाणु दूत ने कहा है कि प्योंगयांग के परमाणु हथियार कार्यक्रम को खत्म करने के प्रयास में जिनेवा में उत्तर कोरियाई समकक्ष के साथ उनकी बैठक बहुत अच्छी रही है ।

 

शुक्रवार को स्विटज़रलैंड के शहर को छोड़ने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री क्रिस्टोफर हिल ने कहा कि वार्ता में प्रगति हुई है । लेकिन उन्होंने प्योंगयांग द्वारा अपने वायदे के खिलाफ परमाणु घोषणा में देरी करने के मामले में सफलता की खबर नहीं दी ।

 

श्री हिल और उत्तर कोरियाई दूत किम काई क्वान ने गुरुवार को जिनेवा में दो बार बंद कमरे में बैंठकें कीं ।

 

शुक्रवार को वार्ता जारी रहने की कोई योजना नहीं है ।

 

गुरुवार को बातचीत के पहले श्री हिल ने कहा कि अमेरिका प्योंगयांग द्वारा उसकी परमाणु घोषणा के तरीके के प्रति लचीला रुख अख्तियार करेगा । हालांकि श्री हिल ने इस बात पर जोर दिया कि उत्तर कोरिया को अपनी परमाणु गतिविधियों के बारे में पूरी और सही जानकारी देनी होगी ।

 

अमेरिका यह मांग कर रहा है कि उत्तर कोरिया यूरेनियम संवर्धन की जिम्मेवारी ले, जिसकी उसने कभी भी सार्वजनिक पुष्टि नहीं की है ।

 

श्री हिल ने कहा कि वह बैठक के दौरान ऐसी तरकीब सुझाएंगे, जिससे वार्ता की गति बढ़ जाएगी, लेकिन उन्होंने उसका विवरण नहीं दिया ।

 

छह देशों की वार्ताओं के तहत प्योंगयांग को पिछले वर्ष के अंत तक अपने सभी परमाणु कार्यक्रमों की सूची देनी थी, लेकिन वॉशिंगटन का कहना है कि वह सूची पूरी नहीं हो सकी ।

 

छह-पक्षीय वार्ता, जिसमें अमेरिका, चीन, जापान, रूस, उत्तर और दक्षिण कोरिया शामिल हैं, पांच वर्ष पहले प्योंगयांग को राजनीतिक फायदे और ऊर्जा सहायता के बदले उसके परमाणु हथियार कार्यक्रम बंद कराने के प्रयास में शुरू हुई थी ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
प्रधानमंत्री सोमवार से ५ दिनों के विदेश दौरे पर

  अन्य रिपोर्टें
मध्य भारत में  माओवादियों द्वारा २६ पुलिस अधिकारियों की ह्त्या
नई दिल्ली में पुल ढहने से पांच लोगों की मृत्यु
पुल ढहने के बाद दिल्ली के मेट्रो प्रमुख ने त्यागपत्र दिया
दक्षिणी अफ़गानिस्तान में चार अमरीकी सैनिकों की मौत
अमरीकी राष्ट्रपति  ओबामा की योरोपीय, अफ्रीकी दौरे से स्वदेश वापसी
अमरीका में गोपनीयता बनाए रखने के तरीक़ों को लेकर और मतभेद
उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में घात लगा कर किए गए हमले में छह व्यक्ति मारे गए
इराक़ में अमरीकी सेना द्वारा पकड़े पांच ईरानी अधिकारियों की ईरान वापसी
इस्राइल के प्रधानमंत्री का फिलिस्तीनी राष्ट्रपति से शांती वार्ताएं पुनः शरू करने का आग्रह
भूतपूर्व दास केन्द्र के दौरे के साथ राष्ट्रपति ओबामा की घना यात्रा का समापन
घना में दिए अपने भाषण में राष्ट्रपति ओबामा ने अफ़्रीका के प्रति नीति को रेखांकित किया
राष्ट्रपति ओबामा, अमरीकी अर्थ व्यवस्था के बारे में सावधानी पूर्वक आशावान
मुंबई हमलावरों का मुक़द्दमा अगले सप्ताह शुरूः पाकिस्तान
भारतीय पुलिस पर कश्मीर में हुईं मौतों के प्रमाण दबाने के आरोप
भारत में देसी शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 122 तक पहुंची
चीन के भूकंप ग्रस्त क्षेत्र में सप्लाईयाँ पहुंचाने में शीघ्रता
इराक़ में शिया विधायकों ने ब्रितानी सैनिकों की मौजूदगी का विरोध किया
ईरान का जी-८ की अवस्थिति को ज्यादा महत्व नहीं
समझौता एक्सप्रेस कार्यक्रम जुलाई ८ २००९    Video clip available