वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिकी दूत ने कहा, उत्तर कोरियाई वार्ता अच्छी रही लेकिन परमाणु गतिरोध खत्म होने की संभावना नहीं

14/03/2008

(वी.ओ.ए न्यूज़)

अमेरिका के शीर्ष परमाणु दूत ने कहा है कि प्योंगयांग के परमाणु हथियार कार्यक्रम को खत्म करने के प्रयास में जिनेवा में उत्तर कोरियाई समकक्ष के साथ उनकी बैठक बहुत अच्छी रही है ।

 

शुक्रवार को स्विटज़रलैंड के शहर को छोड़ने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री क्रिस्टोफर हिल ने कहा कि वार्ता में प्रगति हुई है । लेकिन उन्होंने प्योंगयांग द्वारा अपने वायदे के खिलाफ परमाणु घोषणा में देरी करने के मामले में सफलता की खबर नहीं दी ।

 

श्री हिल और उत्तर कोरियाई दूत किम काई क्वान ने गुरुवार को जिनेवा में दो बार बंद कमरे में बैंठकें कीं ।

 

शुक्रवार को वार्ता जारी रहने की कोई योजना नहीं है ।

 

गुरुवार को बातचीत के पहले श्री हिल ने कहा कि अमेरिका प्योंगयांग द्वारा उसकी परमाणु घोषणा के तरीके के प्रति लचीला रुख अख्तियार करेगा । हालांकि श्री हिल ने इस बात पर जोर दिया कि उत्तर कोरिया को अपनी परमाणु गतिविधियों के बारे में पूरी और सही जानकारी देनी होगी ।

 

अमेरिका यह मांग कर रहा है कि उत्तर कोरिया यूरेनियम संवर्धन की जिम्मेवारी ले, जिसकी उसने कभी भी सार्वजनिक पुष्टि नहीं की है ।

 

श्री हिल ने कहा कि वह बैठक के दौरान ऐसी तरकीब सुझाएंगे, जिससे वार्ता की गति बढ़ जाएगी, लेकिन उन्होंने उसका विवरण नहीं दिया ।

 

छह देशों की वार्ताओं के तहत प्योंगयांग को पिछले वर्ष के अंत तक अपने सभी परमाणु कार्यक्रमों की सूची देनी थी, लेकिन वॉशिंगटन का कहना है कि वह सूची पूरी नहीं हो सकी ।

 

छह-पक्षीय वार्ता, जिसमें अमेरिका, चीन, जापान, रूस, उत्तर और दक्षिण कोरिया शामिल हैं, पांच वर्ष पहले प्योंगयांग को राजनीतिक फायदे और ऊर्जा सहायता के बदले उसके परमाणु हथियार कार्यक्रम बंद कराने के प्रयास में शुरू हुई थी ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
कंधार के गवर्नर की  और सेनाये भेजे जाने की अपील

  अन्य रिपोर्टें
अफ़गानिस्तान में हुईं बम्बारियों की तालिबान ने ज़िम्मेवारी ली
मुम्बई में पुलिस ने हमलों की योजना बनाने वाले दो लोगों को गिरिफ्तार किया
थाईलैंड में सरकार विरोधी रैली
व्हाइट हाउस सलाहकारः इस्रायल मध्य पूर्व शांति को क्षति पहुंचा रहा है 
चीन के प्रधानमंत्री का युआन पर दबाब से इन्कार
अफ़ग़ान राष्ट्रपति द्वारा चुनाव आयोग में विदेशियों को अनुमति देने पर विचार
पाकिस्तान में आत्मघाती बम विस्फ़ोट में १३ लोगों की ह्त्या
राष्ट्रपति ओबामा की अफगानिस्तान,पाकिस्तान पर राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ बैठक .
फिलिस्तीनियों ने इस्रायली बस्ती योजना की निंदा का स्वागत किया
थाईलैंड में रविवार को सरकार-विरोधी रैली
इराक़ में हुई प्रारंभिक मत गणना से इराक़ी प्रधान मंत्री की विजय के संकेत
बर्मा कों भूकंप ने हिलाया
राष्ट्रपति ओबामा ने घोषणा की शैक्षणिक कार्यक्रम की
चीन ने अपने मानवाधिकार रिकार्ड पर अमरीकी रिपोर्ट का विरोध किया
अफ़ग़ान-पाकिस्तान की स्थिति पूरे विश्व के लिये चिंता का विषय: पुतिन
गूगल हमारे कानून माने या नतीजे भुगतने के लिये तैयार रहे: चीन
महिलाओं को सेना में स्थायी कमीशन मिला
इज़रायल ने दो दिनों के लिये वेस्ट बैंक को सील करने का आदेश दिया
थाइलैण्ड में सरकार का तख्ता पलटने के उद्देश्य से प्रदर्शनकारी एकत्रित
माओवादियों से निपटने के लिये सरकार को बल प्रयोग का अधिकार: गृहमंत्री
इराक़ में  बंधक ब्रितानी ने उसे दी गईं यातनाओं का ब्योरा दिया
करज़ाई: अफ़गानिस्तान युद्ध का अखाड़ा नहीं बनेगा 
अमरीका के उपराष्ट्रपति की इस्रायल को अमरीकी सहयोग की परिपुष्टि
पाक खिलाड़ियों पर प्रतिबंध को राष्ट्रपति ज़रदारी की सहमति थी
जनरल फोन्सेका के कोर्ट मॉर्शल की कार्यवाही 16 मार्च से शुरू होगी
करज़ाई का अफ़गानिस्तान में मेलमिलाप करवाने के पाकिस्तान के प्रस्ताव का स्वागत
संयुक्त राष्ट्र ने आईपीसीसी के काम की समीक्षा आरंभ की
महिला विधेयक लोकसभा में पेश करने से पहले सभी दलों की राय ली जायेगी: सरकार
गुजरात दंगों के मामले में विशेष जांच दल ने मोदी को सम्मन जारी किया
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने आवास योजना के समय पर खेद व्यक्त किया
प्रतिरक्षा और ऊर्जा संबंधी दस अरब डौलर के अनुबंध संपन्न करने के लिए रूस के प्रधान मंत्री पुतिन की भारत यात्रा 
अमरीकी उप राष्ट्रपति बायडनः पूर्व यरुशलम में भवन निर्माण की इस्रायली योजना फ़िलिस्तीनियों के विश्वास को “कमज़ोर” बनाती है.
ईरानी राष्ट्रपतिः अमरीकी सैनिक अफ़ग़ानिस्तान में शांति नहीं स्थापित कर सकते 
स्वीडन के समाचार पत्रों ने पैंगबर मोहम्मद के कार्टून को पुन: प्रकाशित किया
पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम में उग्रवादियों ने पांच सहायता कर्मियों को मारा 
इन्डोनेशिया ने बाली बम विस्फोट के संदिग्ध की मृत्यु की पुष्टि की
अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने के लिये आतंकवाद का प्रयोग: चिदंबरम
लाहौर हमले में 'हाथ होने' का भारत ने खण्डन किया
अफ़ग़ानिस्तान सहायता अभियान में कटौती कर सकता है भारत
हैती के राष्ट्रपति ने हैती के प्रांतों में पुनर्निर्माण का आग्रह किया 
इराक़ ने चुनाव परिणामों की प्राथमिक घोषणा स्थगित की 
दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान में तैनात अमरीकी सैनिक तालिबान पर नए हमले का नेतृत्व करेंगेः रौबर्ट गेट्स
मध्यपूर्व शांति प्रक्रिया आगे बढ़ाने का “उचित अवसर”-अमरीकी उप राष्ट्रपति 
पाकिस्तान सेना 26/11 हमले में शामिल: उज्ज्वल निकम
अमेरिका अप्रैल से एच1-बी वीजा आवेदन स्वीकार करेगा
33 प्रतिशत महिला आरक्षण देश के हित में-वाणी त्रिपाठी  Video clip available