वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

चीन ने तिब्बत आंदोलन में मृतकों की अधिकृत संख्या बढ़ाई

17/03/2008

 

(संवाददाता, वी.ओ.ए न्यूज़)

ची
中方反应
न ने शुक्रवार को ल्हासा में हुए दंगों में मृतकों की अधिकृत संख्या बढ़ा दी है । चीनी शासन के खिलाफ तिब्बत में कई दिन तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन होने के बाद हिंसा भड़कने पर ये मौतें हुईं । चीनी अधिकारी अब स्वीकार कर रहे हैं कि 13 लोगों की मौत हुई है । उधर चीन सरकार तिब्बत के निर्वासित धर्म गुरु दलाई लामा के खिलाफ मौखिक युद्ध तेज कर रही है ।

 

ल्हासा में बिजली वापस आ गई है और चीनी अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने शहर में सुरक्षा बहाल कर दी है । चीन सरकार ने एक स्थानीय तिब्बती चंपा फुंतसोक को तिब्बत का गवर्नर नियुक्त किया है । उन्होंने बीजिंग में पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार को तिब्बती दंगाइयों ने हिंसा शुरू की, जिसमें 13 निर्दोष लोग मारे गए । उन्होंने कहा कि दंगे देश को तोड़ने के लिए, एकता खंडित करने के लिए तथा तिब्बत की सामाजिक स्थिरता को नुकसान पहुंचाने के लिए किये गए थे ।

 

तिब्बत के निर्वासित धार्मिक नेता दलाई लामा चीन के भीतर ही इस हिमालयी क्षेत्र को स्वायत्तता दिलाने के लिए बातचीत कर रहे हैं । परंतु चीनी अधिकारियों ने उन पर बार-बार आरोप लगाया है कि वह तिब्बत को आजाद कराने की कोशिश कर रहे हैं ।

 

रविवार को भारत के धर्मशाला शहर में, जहां वह निर्वासन में रह रहे हैं, दलाईलामा ने चीन के भीतर प्रदर्शनकारियों को सीधे कोई संदेश नहीं दिया । पर उन्होंने कहा कि वह अब भी शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए प्रतिबद्ध हैं ।

उन्होंने कहा कि जहां तक अहिंसक सिद्धांत का सवाल है, मैं पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं । अगर तिब्बती हिंसा का प्रयोग करते हैं तो मैं सहमत नहीं हो सकता ।

 

पिछले कुछ वर्षों से युवा तिब्बती, जो तिब्बत में चीनी शासन से लगातार ज्यादा कुंठित होते जा रहे हैं, दलाई लामा के अहिंसक तरीकों पर सवाल उठाने लगे हैं । बीजिंग की सड़कों पर किसी ऐसे व्यक्ति को खोजना आसान नहीं है, जो ल्हासा की ताजी घटनाओं के बारे में बोलना चाहता हो । एक आम महिला ने कहा कि उसे स्थिति की स्पष्ट जानकारी नहीं है । उसने कहा कि उसे भरोसा है कि चीन सरकार इस समस्या से निपटने में सक्षम है ।

 

एक व्यक्ति को सरकारी टेलीविजन पर इसकी रिपोर्ट देखने से इसकी जानकारी मिली थी, लेकिन उसने कोई टिप्पणी नहीं की और तुरंत वहां से चला गया । एक अन्य महिला, जो स्थानीय तिब्बती है, ने कहा कि वह दलाई लामा के खिलाफ सरकार के आरोपों पर विश्वास नहीं करती । उसने कहा कि वह हमेशा हर उस बात पर विश्वास नहीं करती, जो सरकार कहती है । उसने कहा कि वह ल्हासा में दंगाइयों की भावना को समझती है, लेकिन वह उनका अनुसरण नहीं कर सकती ।

 

चीनी अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को सोमवार आधी रात तक समर्पण करने या कठोर दंड भुगतने की चेतावनी दी है ।

 

कनाडा के अलबर्टा विश्वविद्यालय में राजनीतिशास्त्र के प्रोफेसर वेनरान जियांग का कहना है कि चीनी नेतृत्व अपने अगले कदमों के बारे में फैसला लेने के संकट का सामना कर रहा है । उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि इस वक्त स्थिति का गहराई से अध्ययन किया जा रहा होगा और शायद अंदरूनी बहस भी चल रही होगी । इस समय चीनी अधिकारियों के हित में यह होगा कि वे ओलंपिक खेलों से पहले अपनी छवि को कम-से-कम नुकसान पहुंचने दें ।

 

चीन अगस्त में ओलंपिक खेलों का आयोजन कर रहा है ।

 

 

 

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
मुंबई में हजार से ज्यादा शिवसेना कार्यकर्ता गिरफ्तार, मॉय नेम इज़ ख़ान की बुकिंग बंद

  अन्य रिपोर्टें
माओवादियों से बातचीत शुरू करने के लिये सरकार खानों के पट्टे निलंबित करने को तैयार: गृहमंत्री
बीएसएफ ने किशोर की मौत के मामले में अपने सिपाही की गलती स्वीकारी 
उग्रवादियों के आत्मसमर्पण के मामले में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेन्स मे तकरार 
ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने नस्लवाद पर कराये गये सर्वेक्षण को जारी करने में विलंब किया 
सरकार ने नक्सलियों से एक बार फिर बातचीत की अपील की
आठ दिनों के बंद के बाद कश्मीर घाटी में हालात सामान्य हुये
सरथ फोन्सेका का कोई अता-पता नहीं: पत्नी
कश्मीर में ताज़ा हिमस्खलन में 2 सैनिकों सहित तीन की मौत
ईरान ने उच्चतर स्तर तक युरेनियम संवर्धन शुरू किया
रक्षा मंत्री गेट्स को ईरान पर निषेधों से, सैनिक कार्यवाही से बचने की प्रत्याशा
भारत की अर्थव्यवस्था में शक्तिशाली विकास की प्रत्याशा   
नेपाल में माओवादियों ने अंतिम बाल सैनिकों को रिहा किया
ईरान में युरेनियम संवर्धन बढ़ाने के आदेश  
वाशिंगटन भारी बर्फीले तूफ़ान की चपेट में 
अमरीकी अन्तरिक्ष शटल एंडेवर प्रक्षेपित
बीटी बैंगन पर फैसला जनभावनाओं के अनुरूप: सरकार
अमरीका के एक बिजलीघर में विस्फोट, ५ मरे १२ ज़ख्मी
ईरान के खिलाफ निषेधों पर काम करने के लिए अभी भी समय है : प्रतिरक्षा मंत्री गेट्स
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने मुस्लिमों के लिये आरक्षण को रद्द किया
ईरान ने अमरीकी आर्थिक सहायता से चलाए जा रहे रेडियो के ७ लोगों को गिरिफ़्तार किया
जम्मू कश्मीर में हिमस्खलन से 17 सैनिकों की मौत
पश्चिम बंगाल ने मुस्लिमों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की 
मुशर्रफ के कार्यकाल में कश्मीर विवाद के सुलझने के करीब नहीं था: पाकिस्तान 
सरथ फोन्सेका को गिरफ्तार किया गया: श्रीलंकाई राजनीतिक दल
एसपीएस राठौर पर चण्डीगढ़ न्यायालय के बाहर हमला
राजधानी वाशिंगटन, निकटवर्ती राज्य बर्फीले तूफान की चपेट में
ईरान का युरेनियम संवर्धन कार्यवाही आगे बढाने का आदेश
अमरीका का पूर्वी भाग तूफ़ानी बर्फ की चादर में
इराक के उग्रवादी वीडियो में अप्रहत अमरीकी  की छवि
कराची में भयंकर बम हमलों के बाद शोकाकुल लोगों का जमाव
अफ़गान सीमा की गलती से ७ नागरिकों की ह्त्या
अमरीकी रक्षा मंत्री  का  ईरान परमाणु  समझौते की संभावना को ज्यादा महत्त्व नहीं
इराक़ी शहर कर्बला में बम विस्फोट में २७ लोगों की मौत
कराची में बम विस्फोट,२६ लोगों की मौत
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की, सप्लाईयों के साथ हैती वापसी
शिवसेना की धमकी को नज़रअंदाज कर राहुल गांधी ने मुंबई में लोकल ट्रेन की सवारी की
सीबीआई ने एसपीएस राठौर के लिये अधिकतम 2 वर्ष की सजा की मांग की
श्रीनगर में आतंकवादियों ने नमाजियों पर गोली चलायी, दो की मौत
पाकिस्तान ने अमरीकी सेनाओं पर हमले के लिए ३५ लोगों को गिरिफ़्तार किया
भारत ने पाकिस्तान के साथ सचिव स्तर की वार्ता की पेशकश की
हेलमंद में सयुंक्त सैनिक कार्यवाही में ३२ उग्रवादियों की मौत
समग्र वार्ता शुरू करने का स्वागत है: पाकिस्तान
26/11 हमलावरों का नियंत्रक भारतीय भी हो सकता है: गृहमंत्री
राजपक्षे ने तमिलों से बातचीत के जरिये समस्या सुलझाने का आग्रह किया
यूनीसेफ़ को पशचिम,मध्य अफ़्ररीका के लिये २६२ मिलियन डालर से भीअधिक की आवश्यकता 
भारत के लिये द्रविण का होना अहम: विलियर्स
सहवाग और दूसरे बल्लेबाजों की बोलती बंद करने मैं भारत आया: स्टेन
चीन ने कहा है ईरान पर प्रतिबन्ध, कूटनीति में बाधक