वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय संसदीय मंच ने सरकार से तिब्बत मुद्दे पर ज्यादा सक्रिय भूमिका निभाने की मांग की

17/03/2008

(वी.ओ.ए न्यूज़)

印度警察拉走藏人示威者
तिब्बत पर सर्वदलीय भारतीय संसदीय मंच ने कहा है कि तिब्बत के मुद्दे पर भारत की प्रतिक्रिया आवश्यकता से अधिक सतर्कतापूर्ण रही है । उसने मांग की है कि सरकार इस मामले में ज्यादा सक्रिय भूमिका निभाए ।

 

अरुणाचल प्रदेश से लोकसभा सांसद किरेन रिजीजू ने आज नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अभी तक इस मामले में भारत सरकार की भूमिका बहुत अधिक सतर्कता बरतने की रही है । भारत लोकतांत्रिक देश है और हमें इस मामले में ज्यादा जिम्मेदार तरीके से व्यवहार करना चाहिए और तिब्बत में चीन सरकार द्वारा किये जा रहे अमानवीय दमन के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को एकजुट करना चाहिए ।

 

सांसदों का कहना है कि लोकतांत्रिक देश होने के नाते भारत को मानवाधिकार के मामलों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और चीन सरकार पर तिब्बतियों के धार्मिक नेता दलाई लामा से शांतिपूर्ण बातचीत करने का दबाव डालना चाहिए । उन्होंने भारत सरकार से यह अनुरोध भी किया कि वह तिब्बतियों को तिब्बत तक शांतिपूर्ण मार्च करने की अनुमति दे ।

 

संसदीय मंच के सदस्यों ने इस बारे में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखा है और वह उनसे तथा संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी से कल मुलाकात करके यह अनुरोध करना चाहते हैं कि भारत की ओर से ज्यादा सक्रिय प्रतिक्रिया दी जाए । उधर राजधानी में चीनी दूतावास पर धावा बोलने की कोशिश कर रहे करीब 60 तिब्बतियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये प्रदर्शनकारी चीन-विरोधी नारे लगा रहे थे और उन्होंने चाणक्यपुरी में स्थित चीनी दूतावास में घुसने की कोशिश की । पुलिस ने उन्हें दूतावास के परिसर में घुसने से रोका और उनमें से 60 को एहतियाती तौर पर हिरासत में ले लिया ।

 

भारत में रह रहे तिब्बती तिब्बत में हो रहे चीन-विरोधी प्रदर्शनों से एकजुटता जताने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके कारण दूतावास में और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है । दूतावास के चारों ओर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है । दूतावास के आसपास कुछ सड़कों पर यातायात भी रोक दिया गया है ।

 

 

 

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
प्रधानमंत्री सोमवार से ५ दिनों के विदेश दौरे पर

  अन्य रिपोर्टें
मध्य भारत में  माओवादियों द्वारा २६ पुलिस अधिकारियों की ह्त्या
नई दिल्ली में पुल ढहने से पांच लोगों की मृत्यु
पुल ढहने के बाद दिल्ली के मेट्रो प्रमुख ने त्यागपत्र दिया
दक्षिणी अफ़गानिस्तान में चार अमरीकी सैनिकों की मौत
अमरीकी राष्ट्रपति  ओबामा की योरोपीय, अफ्रीकी दौरे से स्वदेश वापसी
अमरीका में गोपनीयता बनाए रखने के तरीक़ों को लेकर और मतभेद
उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में घात लगा कर किए गए हमले में छह व्यक्ति मारे गए
इराक़ में अमरीकी सेना द्वारा पकड़े पांच ईरानी अधिकारियों की ईरान वापसी
इस्राइल के प्रधानमंत्री का फिलिस्तीनी राष्ट्रपति से शांती वार्ताएं पुनः शरू करने का आग्रह
भूतपूर्व दास केन्द्र के दौरे के साथ राष्ट्रपति ओबामा की घना यात्रा का समापन
घना में दिए अपने भाषण में राष्ट्रपति ओबामा ने अफ़्रीका के प्रति नीति को रेखांकित किया
राष्ट्रपति ओबामा, अमरीकी अर्थ व्यवस्था के बारे में सावधानी पूर्वक आशावान
मुंबई हमलावरों का मुक़द्दमा अगले सप्ताह शुरूः पाकिस्तान
भारतीय पुलिस पर कश्मीर में हुईं मौतों के प्रमाण दबाने के आरोप
भारत में देसी शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 122 तक पहुंची
चीन के भूकंप ग्रस्त क्षेत्र में सप्लाईयाँ पहुंचाने में शीघ्रता
इराक़ में शिया विधायकों ने ब्रितानी सैनिकों की मौजूदगी का विरोध किया
ईरान का जी-८ की अवस्थिति को ज्यादा महत्व नहीं
समझौता एक्सप्रेस कार्यक्रम जुलाई ८ २००९    Video clip available