वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

दलाई लामा ने तिब्बत के प्रदर्शनों की अंतर्राष्ट्रीय जांच की मांग की

17/03/2008

(संवाददाता, वी.ओ.ए न्यूज़)

西藏流亡精神领袖达赖喇嘛
तिब्बत के निर्वासित धार्मिक नेता दलाई लामा और भारत में स्थित उनके प्रशासन ने तिब्बत में हो रहे प्रदर्शनों की स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय जांच कराने की मांग की है ।

 

तिब्बत की निर्वासित सरकार, जो उत्तर भारत के धर्मशाला शहर से काम करती है, ने कहा है कि वह चाहती है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और राष्ट्र संघ यह देखने के लिए अपने प्रतिनिधि तिब्बत भेजे कि उस क्षेत्र में प्रदर्शन क्यों और कैसे भड़के ।

 

बीजिंग ने कहा है कि तिब्बत में हिंसा दलाई लामा के समर्थकों ने भड़काई है । निर्वासन में तिब्बत सरकार के प्रवक्ता थुबटेन साम्फेल ने इसका खंडन किया है । उन्होंने कहा कि चीन सरकार ने दलाई लामा पर प्रदर्शनों की साजिश करने का आरोप लगाया है । इसलिए धर्मगुरू ने कहा है कि राष्ट्र संघ की किसी समिति को तिब्बत की यात्रा करके सच्चाई का पता लगाना चाहिए कि क्या ये आंदोलन बाहर से भड़काए गए थे और तिब्बती लोगों की वास्तविक चिंताएं क्या हैं ।

 

निर्वासित तिब्बती सरकार का कहना है कि तिब्बत से मिली जानकारी के अनुसार, ल्हासा और आसपास के क्षेत्रों में हाल में हुए आंदोलनों में करीब 80 लोग मारे गए हैं । चीन का कहना है कि हिंसा में मरने वालों की संख्या इससे बहुत कम है ।

 

दलाई लामा ने, जो चीनी शासन के खिलाफ आंदोलन असफल होने के बाद 1959 में तिब्बत से भाग आए थे, तिब्बत में हो रहे प्रदर्शनों को जन-आंदोलन के समान बताया है । वह लंबे समय से अहिंसा और तिब्बत के लिए स्वायत्तता हासिल करने के लिए चीनी अधिकारियों से बातचीत करने के पक्ष में रहे हैं ।

 

हाल ही में हुए प्रदर्शनों के बाद रविवार को उन्होंने कहा कि वह इस रास्ते पर चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं, पर इसके साथ ही दलाई लामा ने कहा कि वह प्रदर्शनों को रोकने का आदेश नहीं देंगे ।

 

उधर भारत और नेपाल में निर्वासित तिब्बती समुदायों ने सोमवार को और अधिक प्रदर्शन आयोजित किये । नई दिल्ली में उन्होंने राष्ट्र संघ के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया । काठमांडू में राष्ट्र संघ के मुख्य कार्यालय के पास एकत्र प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई ।

 

तिब्बत के बाहर हो रहे प्रदर्शन तिब्बती निर्वासितों ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान चीन द्वारा इस क्षेत्र में किये जा रहे गंभीर मानवाधिकार हनन की ओर आकर्षित करने के लिए किये हैं ।

 

बीजिंग का 1951 से तिब्बत पर नियंत्रण है और उसने वहां दमन के आरोपों का खंडन किया है ।

 

 

 

 

 

 

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
इंडोनेशिया में नौका डूबने से २९ लोगों की मौत अधिकांश लोगों को बचा लिया गया

  अन्य रिपोर्टें
अमरीकी विधायकों में अफ़गानिस्तान को लेकर मतभेद
पाकिस्तानी सैनिकों  ने तालिबान के अड्डे में पांच उग्रवादियों को मारा   
कंधार में ५ अफ़गान सीमा प्रहरियों की ह्त्या
ईरान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए सैनिक अभ्यास शुरू किए   
श्री लंका तमिल युद्ध-शरणार्थियों को मुक्त करेगा  
भारत में बम विस्फोट में ७ की मौत
इराक़ी विधायक चुनाव कानून में आये गतिरोध को दूर करने में विफल रहे
अमरीकी स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पर अब संसद में बहस
अमेरिका के साथ संबंध हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण: मनमोहन सिंह     
अमेरिका दौरे में मनमोहन सिंह ब्लेयर हॉउस में नहीं ठहरेंगे
विकास और रोजगार बढ़ाने के लिये एशिया दौरा: ओबामा   
चीन के साथ तिब्बत का विषय उठाने के लिए दलाई लामा ने राष्ट्रपति ओबामा को धन्यवाद दिया   
अमरीकी दूत की यात्रा के पहले अमरीकी विशेषज्ञ उत्तर कोरिया में     
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी के एक आलीशान होटल के निकट बम विस्फोट    
मुंबई हमले के संबंध  में इटली ने 2 पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया    
राना नवंबर 2008 में कोच्ची में था: पुलिस
चुनाव खत्म होने के बाद ही ईडी की पूछताछ का सामना करूंगा: मधु कोड़ा    
चीन में खान विस्फोट में 42 की मौत, कई अभी भी फंसे     
ईरान की वायु सैनिक अभ्यास की योजना
स्वाइन फ्लू से पिछले हफ्ते ५०० मरे 
अफ्रीका कप को लेकर दुनिया भर में दिलचस्पी
गंभीर और तेंदुलकर के प्रयासों से भारत-श्रीलंका मैच ड्रॉ
कभी भी राष्ट्रपति पद का चुनाव करवाने के लिये तैयार: श्रीलंका सरकार
ड्रोन हमले में पाकिस्तान में ८ मरे
ओबामा ने क्यूबा के ब्लोगर के प्रश्नों का जवाब दिया
समझौता एक्सप्रेस टीवी कार्यक्रम नवम्बर १९  Video clip available
माओवादियों ने रेल पटरी उड़ाई, 2 की मौत 47 घायल
मुंबई हमले के दौरान आतंकवादियों के विरुद्ध जहरीली गैस नहीं प्रयोग करने का निर्णय
पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन मुंबई जैसे और हमलों का षड़यंत्र रच रहे हैं: प्रधानमंत्री
गन्ना किसानों की समस्याओं पर संसद में गतिरोध, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई  
चीन का भारत-पाक संबंधों में दखल से इंकार
भारत और अफ्रीका के छात्र ऑस्ट्रेलिया में नस्लभेद के शिकार: सर्वेक्षण
ट्रेन-ऑटो रिक्शे की टक्कर में 10 की मौत
फ्रांस के साथ दोबारा मुकाबले की आयरलैंड की मांग
दिसम्बर में अमेरिका का विशेष दूत उत्तर कोरिया में
चीन से संबंध भारत की कीमत पर नहीं: अमेरिका