सामान्य रूप

VOANews.com
News in 44 languages


भारत-अमेरिकी परमाणु सौदे पर सरकार, वामपंथी दलों ने संघर्ष टाला

17/03/2008

(वी.ओ.ए न्यूज़)

अमेरिका के साथ गैर-सैनिक परमाणु समझौते के तहत अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के साथ भारत के लिए विशेष सुरक्षा उपायों के समझौतों के प्रारूप पर बातचीत को सरकार और वामपंथी दलों ने अगले महीने तक टालने का फैसला किया है ।

 

केंद्र सरकार ने बाहर से समर्थन दे रहे वामपंथी दलों को हाल ही में वियना में आईएईए के साथ हुई बातचीत के बारे में जानकारी दी थी, जिसके बाद इस पर अगले महीने चर्चा करने का फैसला किया गया ।

 

Indian External Affairs Minister Pranab Mukherjee
विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने तीन महीने के अंतराल के बाद, जिसके दौरान आईएईए के साथ बातचीत की गई थी, हुई बैठक में इसके नतीजे से वामपंथी नेताओं को अवगत कराया ।

 

बैठक के बाद वामपंथी नेताओं ने बताया कि सरकार ने उन्हें जानकारी दी है कि सुरक्षा उपायों के समझौते के प्रारूप में भारतीय चिंताओं पर ध्यान दिया गया है और लगातार ईंधन आपूर्ति जारी रहने आश्वासन दिया गया है तथा सामरिक भण्डारों के मुद्दों पर भी भारत की चिंता को समझा गया है ।

 

विदेश मंत्री ने उन्हें यह भी बताया कि चूंकि भारत ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं, लेकिन वह परमाणु शक्ति से सम्पन्न है, इसलिए आईएईए यह प्रयास भी कर रहा है कि भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न देशों के संगठन में कैसे शामिल किया जाए ।

 

संप्रग-वाम समन्वय समिति की डेढ़ घंटे तक चली बैठक के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की पोलित ब्यूरो के सदस्य सीताराम येचुरी श्री मुखर्जी के साथ थे, जब उन्होंने पत्रकारों को बताया कि समिति के सदस्यों को लगा कि इस मुद्दे पर और अधिक चर्चा की जरूरत है, इसलिए अगली बैठक अप्रैल, 2008 में करने का फैसला किया गया है ।

 

वामपंथी नेताओं ने कहा कि उन्हें लगता है कि सरकार अमेरिका के साथ इस सौदे को आगे बढ़ाने की हड़बड़ी में नहीं है । समिति की पिछली बैठक 17 नवंबर को हुई थी, जिसमें वामपंथी दलों ने सरकार को सुरक्षा के उपायों के समझौते पर आईएईए के साथ बैठक करने की अनुमति दे दी थी, लेकिन इस बीच वह धमकियां देते रहे कि अगर सरकार इस समझौते पर आगे बढ़ी तो उसे इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे ।

 

 

 

 

 

 

 

सबसे महत्वपूर्ण
ईरान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए सैनिक अभ्यास शुरू किए   

अन्य रिपोर्टें
इंडोनेशिया में नौका डूबने से २९ लोगों की मौत अधिकांश लोगों को बचा लिया गया
पाकिस्तानी सैनिकों  ने तालिबान के अड्डे में पांच उग्रवादियों को मारा   
अमरीकी विधायकों में अफ़गानिस्तान को लेकर मतभेद
कंधार में ५ अफ़गान सीमा प्रहरियों की ह्त्या
भारत में बम विस्फोट में ७ की मौत
दलाई लामाः चीन के प्रति राष्ट्रपति ओबामा का रुख़ नरम नहीं    
श्री लंका तमिल युद्ध-शरणार्थियों को मुक्त करेगा  
इराक़ी विधायक चुनाव कानून में आये गतिरोध को दूर करने में विफल रहे
अमरीकी स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पर अब संसद में बहस
अमेरिका के साथ संबंध हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण: मनमोहन सिंह     
अमेरिका दौरे में मनमोहन सिंह ब्लेयर हॉउस में नहीं ठहरेंगे
विकास और रोजगार बढ़ाने के लिये एशिया दौरा: ओबामा   
चीन के साथ तिब्बत का विषय उठाने के लिए दलाई लामा ने राष्ट्रपति ओबामा को धन्यवाद दिया   
अमरीकी दूत की यात्रा के पहले अमरीकी विशेषज्ञ उत्तर कोरिया में     
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी के एक आलीशान होटल के निकट बम विस्फोट    
मुंबई हमले के संबंध  में इटली ने 2 पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया    
राना नवंबर 2008 में कोच्ची में था: पुलिस
चुनाव खत्म होने के बाद ही ईडी की पूछताछ का सामना करूंगा: मधु कोड़ा    
चीन में खान विस्फोट में 42 की मौत, कई अभी भी फंसे     
ईरान की वायु सैनिक अभ्यास की योजना
स्वाइन फ्लू से पिछले हफ्ते ५०० मरे 
अफ्रीका कप को लेकर दुनिया भर में दिलचस्पी
गंभीर और तेंदुलकर के प्रयासों से भारत-श्रीलंका मैच ड्रॉ
कभी भी राष्ट्रपति पद का चुनाव करवाने के लिये तैयार: श्रीलंका सरकार
ड्रोन हमले में पाकिस्तान में ८ मरे
ओबामा ने क्यूबा के ब्लोगर के प्रश्नों का जवाब दिया
समझौता एक्सप्रेस टीवी कार्यक्रम नवम्बर १९  Video clip available
माओवादियों ने रेल पटरी उड़ाई, 2 की मौत 47 घायल
मुंबई हमले के दौरान आतंकवादियों के विरुद्ध जहरीली गैस नहीं प्रयोग करने का निर्णय
पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन मुंबई जैसे और हमलों का षड़यंत्र रच रहे हैं: प्रधानमंत्री
गन्ना किसानों की समस्याओं पर संसद में गतिरोध, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई  
चीन का भारत-पाक संबंधों में दखल से इंकार
भारत और अफ्रीका के छात्र ऑस्ट्रेलिया में नस्लभेद के शिकार: सर्वेक्षण
ट्रेन-ऑटो रिक्शे की टक्कर में 10 की मौत
फ्रांस के साथ दोबारा मुकाबले की आयरलैंड की मांग
दिसम्बर में अमेरिका का विशेष दूत उत्तर कोरिया में
चीन से संबंध भारत की कीमत पर नहीं: अमेरिका