ओबामा द्वारा अपने पूर्व धर्मगुरु और पादरी रेवरेंड राइट को लेकर उठे विवाद को शांत करने का प्रयास
18/03/2008
अमरीकी राष्ट्रपतीय चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी का नामांकन प्राप्त करने के प्रत्याशी सेनेटर बराक ओबामा ने मंगलवार को उस राजनीतिक विवाद को शांत करने का प्रयास किया जो उनके पूर्व धर्मगुरु और पादरी रेवरेंड जेरेमिया राइट द्वारा कही जाती रही टिप्पणियों के कारण उठ खड़ा हुआ है जिसमें रेवरेंड जेरेमिया राइट ने उत्तेजक बातें कहीं थीं जिनकी सेनेटर ओबामा ने भर्त्सना की है.ओबामा ने ये बातें फिलाडेल्फिया राज्य में अमरीका में जातिवाद के विषय में दिए अपने भाषण में कहीं. सेनेटर ओबामा ने पादरी राइट के भड़काने वाले कुछ जातिभेद से जुड़े वक्तव्यों की भर्त्सना करते हुए अमरीका के बारे में उनके विचार गहन रूप से विकृत हैं. ओबामा ने कहा कि राइट की बातों से गोरे और काले,दोनों ही समुदायों के लोगों कि भावनाओं को ठेस पहुँची है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो पादरी रेवरेंड राइट से संबंध नहीं तोड़ सकते. इस विषय में अधिक ब्यौरेवार रिपोर्ट के लिए सुनियेगा वी ओ ऐ हिन्दी का बुधवार का प्रसारण