वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तानी संसद ने पहली बार महिला को स्पीकर बनाया

18/03/2008

Pakistan Speaker2
(वी.ओ.ए न्यूज़)

पाकिस्तान में नई सरकार बनाने के लिए तैयार पार्टी ने पहली बार एक महिला को देश की संसद का स्पीकर मनोनीत किया है ।

 

स्वर्गीय विपक्षी नेता बेनज़ीर भुट्टो की पाकिस्तान पीपल्स पार्टी ने मंगलवार को सिंध प्रांत की सांसद श्रीमती फहमीदा मिर्ज़ा को चुना, जो एक व्यवसायी भी हैं ।

 

श्रीमती मिर्ज़ा के पति स्वर्गीय भुट्टो के पति और अब पार्टी के नेता आसिफ अली ज़रदारी के घनिष्ठ मित्र हैं । उम्मीद है कि बुधवार को संसद उन्हें नियुक्त करने की मंजूरी दे देगी ।

 

पीपीपी ने श्री फैज़ल करीम कुंडी को डिप्टी स्पीकर मनोनीत किया है ।

 

पीपीपी ने पिछले महीने हुए संसदीय चुनावों में राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ के सहयोगियों को हरा दिया था और वह पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाने जा रही है ।

 

श्री ज़रदारी ने कहा है कि उनका प्रधानमंत्री बनने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों और मीडिया का अनुमान है कि वह नई सरकार में उच्च पद हासिल करने के लिए कोशिश करेंगे ।

 

फिलहाल श्री ज़रदारी इस पद के योग्य नहीं हैं, क्योंकि वह सांसद नहीं हैं ।

 

पीपीपी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ ने उन जजों को बहाल करने का संकल्प जताया है, जिन्हें श्री मुशर्रफ ने आपात्काल के दौरान बर्खास्त कर दिया था ।

 

बहाल किये जाने पर ये न्यायाधीश श्री मुशर्रफ के पुनः राष्ट्रपति चुने जाने के परिणाम को निरस्त कर सकते हैं, क्योंकि पिछले वर्ष सेनाध्यक्ष के पद पर रहते हुए उन्होंने राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ा था ।

 

राष्ट्रपति मुशर्रफ के सहयोगियों से भरपूर नए सर्वोच्च न्यायालय की बैठक मंगलवार को हुई, लेकिन उसने अपने एजेंडा का खुलासा नहीं किया ।

 

बर्खास्त न्यायाधीशों को बहाल करने के अभियान के नेता ने धमकी दी है कि अगर अदालत ने बर्खास्त किये गए न्यायाधीशों को वापस लाने के संसदीय प्रयासों पर रोक लगाई तो देश भर में प्रदर्शन किये जाएंगे ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
इंडोनेशिया में नौका डूबने से ४ लोगों की मौत अधिकांश लोगों को बचा लिया गया

  अन्य रिपोर्टें
भारत में बम विस्फोट में ७ की मौत
ईरान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए सैनिक अभ्यास शुरू किए   
कंधार में ५ अफ़गान सीमा प्रहरियों की ह्त्या
अमेरिका के साथ संबंध हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण: मनमोहन सिंह     
अमेरिका दौरे में मनमोहन सिंह ब्लेयर हॉउस में नहीं ठहरेंगे
विकास और रोजगार बढ़ाने के लिये एशिया दौरा: ओबामा   
चीन के साथ तिब्बत का विषय उठाने के लिए दलाई लामा ने राष्ट्रपति ओबामा को धन्यवाद दिया   
अमरीकी दूत की यात्रा के पहले अमरीकी विशेषज्ञ उत्तर कोरिया में     
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी के एक आलीशान होटल के निकट बम विस्फोट    
मुंबई हमले के संबंध  में इटली ने 2 पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया    
राना नवंबर 2008 में कोच्ची में था: पुलिस
चुनाव खत्म होने के बाद ही ईडी की पूछताछ का सामना करूंगा: मधु कोड़ा    
चीन में खान विस्फोट में 42 की मौत, कई अभी भी फंसे     
ईरान की वायु सैनिक अभ्यास की योजना
स्वाइन फ्लू से पिछले हफ्ते ५०० मरे 
अफ्रीका कप को लेकर दुनिया भर में दिलचस्पी
गंभीर और तेंदुलकर के प्रयासों से भारत-श्रीलंका मैच ड्रॉ
कभी भी राष्ट्रपति पद का चुनाव करवाने के लिये तैयार: श्रीलंका सरकार
ड्रोन हमले में पाकिस्तान में ८ मरे
ओबामा ने क्यूबा के ब्लोगर के प्रश्नों का जवाब दिया
समझौता एक्सप्रेस टीवी कार्यक्रम नवम्बर १९  Video clip available
माओवादियों ने रेल पटरी उड़ाई, 2 की मौत 47 घायल
मुंबई हमले के दौरान आतंकवादियों के विरुद्ध जहरीली गैस नहीं प्रयोग करने का निर्णय
पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन मुंबई जैसे और हमलों का षड़यंत्र रच रहे हैं: प्रधानमंत्री
गन्ना किसानों की समस्याओं पर संसद में गतिरोध, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई  
चीन का भारत-पाक संबंधों में दखल से इंकार
भारत और अफ्रीका के छात्र ऑस्ट्रेलिया में नस्लभेद के शिकार: सर्वेक्षण
ट्रेन-ऑटो रिक्शे की टक्कर में 10 की मौत
फ्रांस के साथ दोबारा मुकाबले की आयरलैंड की मांग
दिसम्बर में अमेरिका का विशेष दूत उत्तर कोरिया में
चीन से संबंध भारत की कीमत पर नहीं: अमेरिका
राष्ट्रपति करज़ई के शपथ ग्रहण समारोह के पहले अमरीकी विदेश मंत्री क्लिंटन का वहां सुधार के लिए दबाव
राष्ट्रपति ओबामा चीन की यात्रा समाप्त करके दक्षिण कोरिया पहुंचे   
अमेरिका-चीन के संयुक्त बयान पर भारत को कड़ी आपत्ति
स्वीडन में योरोपीय संघ-रूस शिखर सम्मेलन आरम्भ
राष्ट्रसंघ का विश्व खाद्य सम्मेलन बिना किसी नई प्रतिबद्धता के समाप्त
पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार: अमेरिकी विशेषज्ञ
दलाई लामा की भविष्यवाणीः उनकी मृत्यु तिब्बत के लिए नुक़्सानदेह   
राना के खिलाफ अभियोग साबित करने के लिये 14 जनवरी तक का समय
राना को पूरी जांच के बाद ही वीज़ा दिया गया: शिकागो कॉन्सुलेट
हैडली मामले में राहुल भट्ट गवाह: मुंबई पुलिस
भारतीय डॉक्टर पर हमले के मामले में ऑस्ट्रेलिया में हमलावरों लंबी अवधि की सज़ा