सामान्य रूप

VOANews.com
News in 44 languages


चीन ओलंपिक खेलों से पहले विदेशी आलोचना से निपटने के प्रयास में

18/03/2008

(संवाददाता, वी.ओ.ए न्यूज़)

चीन इन गर्मियों में बीजिंग में होने वाले ओलंपिक खेलों के जरिये स्वयं को एक आधुनिक विश्व शक्ति के रूप में दिखाना चाहता है । परंतु इन खेलों के कारण देश के मानवाधिकार रिकॉर्ड पर भी ध्यान आकर्षित हो रहा है । हाल ही में बीजिंग ने तिब्बत में सरकार-विरोधी प्रदर्शनों को कुचलने का प्रयास किया और इस मुद्दे पर भी न केवल मानवाधिकार संगठन, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय जगत की प्रसिद्ध हस्तियां भी उसकी आलोचना कर रही हैं । हांगकांग में वी.ओ.ए संवाददाता, क्लॉडिया ब्लूम ने मानवाधिकार संगठनों से पूछा कि इन प्रदर्शनों का किस तरह का प्रभाव पड़ेगा और चीन उनसे कैसे निपट रहा है ।

 

आइसलैंड की गायिका ब्योर्क ने इस महीने के शुरू में शंघाई में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान विवाद खड़ा कर दिया, जब अपने गीत "डिक्लेयर इंडिपेंडेंस" (आजादी की घोषणा करो) के दौरान बार-बार "तिब्बत-तिब्बत" का नारा लगाया ।

 

चीन का सांस्कृतिक मंत्रालय इस घटना से बहुत नाराज हुआ और उसने घोषणा कर दी कि वह विदेशी गायकों और कार्यक्रमों पर नियंत्रण कड़े कर देगा ।

 

चीन में विदेशी कलाकारों पर प्रतिबंध नए नहीं हैं । उदाहरण के लिए, जब 2006 में रोलिंग स्टोन्स नाम के गुट ने देश में अपना कार्यक्रम पेश किया था तो चीनी अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में उनके कई गानों पर प्रतिबंध लगा दिया था । परंतु ब्योर्क की तिब्बत पर की गई टिप्पणी से बीजिंग और अधिक घबराया हुआ लग रहा है ।

 

पिछले हफ्ते शंघाई में अमेरिका के जैज़ पियानो वादक हैरी कोनिक जूनियर को अपने कार्यक्रम में अंतिम क्षणों में मजबूरन कुछ परिवर्तन करने पड़े थे, क्योंकि गलती से उनके गानों की एक पुरानी सूची चीनी अधिकारियों को दे दी गई थी । उन्होंने जोर दिया कि श्री कोनिक वही गाने बजा सकते हैं, जो सूची में हैं, हालांकि उनके बैंड के पास इनमें से ज्यादातर गानों के लिए संगीत तैयार नहीं था ।

 

चीन में मानवाधिकार निदेशक शेरॉन होम का कहना है कि बीजिंग यह तो चाहता है कि विदेशी कलाकार चीन में कार्यक्रम प्रस्तुत करें, लेकिन अधिकारी यह स्पष्ट कर देते हैं कि कुछ मुद्दों को छुआ नहीं जा सकता ।

 

चीन ताइवान के स्वशासित द्वीप को अपने इलाके का हिस्सा मानता है और ताइवान सरकार द्वारा औपचारिक रूप से आजादी की घोषणा करने के किसी भी कदम का विरोध करता है । बीजिंग तिब्बत की आजादी की मांग भी ठुकरा देता है । इस क्षेत्र पर उसने 1951 में कब्जा कर लिया था । वह यह भी नहीं चाहता कि 1989 में तियेनअनमन चौक में हुए लोकतांत्रिक प्रदर्शनों के दमन के बारे में चर्चा की जाए ।

 

ओलंपिक खेलों से पहले अंतर्राष्ट्रीय कार्यकर्ताओं ने चीन के मानवाधिकार हनन की आलोचना तेज कर दी है । उन्होंने चीन द्वारा असंतोष को कुचलने, मीडिया स्वतंत्रता के अभाव और तिब्बतियों के दमन के आरोपों जैसे मुद्दों पर विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया है । इसके अलावा, कार्यकर्ता चीन की कुछ विदेश नीतियों की भी आलोचना करते हैं, खासकर सूडान के दारफूर क्षेत्र में हिंसा खत्म कराने में मदद न करने की नीति की ।

 

ह्यूमन राइट्स वॉच के हांगकांग के शोधकर्ता फेलिम काइन का कहना है कि उन्हें आशा है कि विश्व की प्रसिद्ध हस्तियों पर ओलंपिक खेलों से पहले इस बारे में बोलने का दबाव बढ़ता जाएगा । उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में चीन ने तिब्बत में प्रदर्शनों को जिस तरह से कुचला है, उससे चिंताएं बढ़ सकती हैं ।

 

ओलंपिक दिशा-निर्देशों के तहत खिलाड़ी खेल प्रतियोगिताओं के दौरान राजनीतिक बयानबाजी नहीं कर सकते । परंतु श्री काइन ने कहा है कि खिलाड़ियों के बीच चीन के मानवाधिकार रिकॉर्ड के बारे में चिंताएं बढ़ने की खबरें आई हैं और यह भी कहा जा रहा है कि कुछ खिलाड़ी खेलों का बहिष्कार करने के बारे में विचार कर रहे हैं ।

 

एमनेस्टी इंटरनेशनल जैसे मानवाधिकार संगठनों ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति और ओलंपिक खेलों को प्रायोजित करने वाली कॉर्पोरेट कंपनियों से चीन पर अपना मानवाधिकार रिकॉर्ड सुधारने के लिए दबाव डालने को कहा है ।

सबसे महत्वपूर्ण
ईरान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए सैनिक अभ्यास शुरू किए   

अन्य रिपोर्टें
इंडोनेशिया में नौका डूबने से २९ लोगों की मौत अधिकांश लोगों को बचा लिया गया
पाकिस्तानी सैनिकों  ने तालिबान के अड्डे में पांच उग्रवादियों को मारा   
अमरीकी विधायकों में अफ़गानिस्तान को लेकर मतभेद
कंधार में ५ अफ़गान सीमा प्रहरियों की ह्त्या
भारत में बम विस्फोट में ७ की मौत
दलाई लामाः चीन के प्रति राष्ट्रपति ओबामा का रुख़ नरम नहीं    
श्री लंका तमिल युद्ध-शरणार्थियों को मुक्त करेगा  
इराक़ी विधायक चुनाव कानून में आये गतिरोध को दूर करने में विफल रहे
अमरीकी स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पर अब संसद में बहस
अमेरिका के साथ संबंध हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण: मनमोहन सिंह     
अमेरिका दौरे में मनमोहन सिंह ब्लेयर हॉउस में नहीं ठहरेंगे
विकास और रोजगार बढ़ाने के लिये एशिया दौरा: ओबामा   
चीन के साथ तिब्बत का विषय उठाने के लिए दलाई लामा ने राष्ट्रपति ओबामा को धन्यवाद दिया   
अमरीकी दूत की यात्रा के पहले अमरीकी विशेषज्ञ उत्तर कोरिया में     
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी के एक आलीशान होटल के निकट बम विस्फोट    
मुंबई हमले के संबंध  में इटली ने 2 पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया    
राना नवंबर 2008 में कोच्ची में था: पुलिस
चुनाव खत्म होने के बाद ही ईडी की पूछताछ का सामना करूंगा: मधु कोड़ा    
चीन में खान विस्फोट में 42 की मौत, कई अभी भी फंसे     
ईरान की वायु सैनिक अभ्यास की योजना
स्वाइन फ्लू से पिछले हफ्ते ५०० मरे 
अफ्रीका कप को लेकर दुनिया भर में दिलचस्पी
गंभीर और तेंदुलकर के प्रयासों से भारत-श्रीलंका मैच ड्रॉ
कभी भी राष्ट्रपति पद का चुनाव करवाने के लिये तैयार: श्रीलंका सरकार
ड्रोन हमले में पाकिस्तान में ८ मरे
ओबामा ने क्यूबा के ब्लोगर के प्रश्नों का जवाब दिया
समझौता एक्सप्रेस टीवी कार्यक्रम नवम्बर १९  Video clip available
माओवादियों ने रेल पटरी उड़ाई, 2 की मौत 47 घायल
मुंबई हमले के दौरान आतंकवादियों के विरुद्ध जहरीली गैस नहीं प्रयोग करने का निर्णय
पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन मुंबई जैसे और हमलों का षड़यंत्र रच रहे हैं: प्रधानमंत्री
गन्ना किसानों की समस्याओं पर संसद में गतिरोध, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई  
चीन का भारत-पाक संबंधों में दखल से इंकार
भारत और अफ्रीका के छात्र ऑस्ट्रेलिया में नस्लभेद के शिकार: सर्वेक्षण
ट्रेन-ऑटो रिक्शे की टक्कर में 10 की मौत
फ्रांस के साथ दोबारा मुकाबले की आयरलैंड की मांग
दिसम्बर में अमेरिका का विशेष दूत उत्तर कोरिया में
चीन से संबंध भारत की कीमत पर नहीं: अमेरिका