वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

ब्याज दर में कटौती पर विचार करने के लिए अमेरिकी सेंट्रल बैंक की बैठक

18/03/2008

(वी.ओ.ए न्यूज़)

अमेरिकी सेंट्रल बैंक के नीति-निर्धारक अर्थव्यवस्था कमजोर होने की चिंताओं से निपटने के लिए ब्याज दरों को कम करने के बारे में मंगलवार को एक बैठक में विचार कर रहे हैं ।

 

बहुत से अर्थशास्त्रियों का कहना है कि अमेरिकी केंद्रीय रिजर्व बैंक अमेरिका के ऋण संकट को कम करने और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के प्रयास में 1 से 2 प्रतिशत की कटौती कर सकता है ।

 

अमेरिकी वित्त मंत्री हेनरी पॉल्सन ने आज स्वीकार किया कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में काफी गिरावट आ रही है । उन्होंने कहा कि अमेरिकी नीति-निर्धारक वित्तीय बाजार की हलचल से आर्थिक स्थिति को बदतर होने से रोकने के लिए काम कर रहे हैं ।

 

लंदन, फ्रेंकफर्ट और पेरिस में मुख्य शेयर सूचकांकों में 2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि टोक्यो और हांगकांग में बैंचमार्क सूचकांक 1 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि पर बंद हुए

 

सोमवार को संकटग्रस्त अमेरिकी निवेश बैंक, बियर स्टर्न्स के लगभग धराशायी होने पर पूंजीनिवेशकों की प्रतिक्रिया से यूरोपीय स्टॉक बाजारों में भारी गिरावट आई थी ।

 

एक अन्य बड़े अमेरिकी बैंक, जे.पी.मॉर्गन चेज ने रविवार को बियर स्टर्न्स को एक वर्ष पहले के उसके मूल्य से बहुत कम कीमत पर खरीदने की सहमति दे दी और केंद्रीय रिजर्व बैंक भी कुछ वित्तीय जोखिम उठा रहा है ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
प्रधानमंत्री सोमवार से ५ दिनों के विदेश दौरे पर

  अन्य रिपोर्टें
मध्य भारत में  माओवादियों द्वारा २६ पुलिस अधिकारियों की ह्त्या
नई दिल्ली में पुल ढहने से पांच लोगों की मृत्यु
पुल ढहने के बाद दिल्ली के मेट्रो प्रमुख ने त्यागपत्र दिया
दक्षिणी अफ़गानिस्तान में चार अमरीकी सैनिकों की मौत
अमरीकी राष्ट्रपति  ओबामा की योरोपीय, अफ्रीकी दौरे से स्वदेश वापसी
अमरीका में गोपनीयता बनाए रखने के तरीक़ों को लेकर और मतभेद
उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में घात लगा कर किए गए हमले में छह व्यक्ति मारे गए
इराक़ में अमरीकी सेना द्वारा पकड़े पांच ईरानी अधिकारियों की ईरान वापसी
इस्राइल के प्रधानमंत्री का फिलिस्तीनी राष्ट्रपति से शांती वार्ताएं पुनः शरू करने का आग्रह
भूतपूर्व दास केन्द्र के दौरे के साथ राष्ट्रपति ओबामा की घना यात्रा का समापन
घना में दिए अपने भाषण में राष्ट्रपति ओबामा ने अफ़्रीका के प्रति नीति को रेखांकित किया
राष्ट्रपति ओबामा, अमरीकी अर्थ व्यवस्था के बारे में सावधानी पूर्वक आशावान
मुंबई हमलावरों का मुक़द्दमा अगले सप्ताह शुरूः पाकिस्तान
भारतीय पुलिस पर कश्मीर में हुईं मौतों के प्रमाण दबाने के आरोप
भारत में देसी शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 122 तक पहुंची
चीन के भूकंप ग्रस्त क्षेत्र में सप्लाईयाँ पहुंचाने में शीघ्रता
इराक़ में शिया विधायकों ने ब्रितानी सैनिकों की मौजूदगी का विरोध किया
ईरान का जी-८ की अवस्थिति को ज्यादा महत्व नहीं
समझौता एक्सप्रेस कार्यक्रम जुलाई ८ २००९    Video clip available