वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

मिसाइल रक्षा प्रणाली पर मॉस्को के साथ अभी तक समझौता नहीं- विदेश मंत्री राइस

18/03/2008

(वी.ओ.ए न्यूज़)

अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलीज़ा राइस ने कहा है कि मध्य यूरोप में मिसाइल रक्षा प्रणाली तैनात करने की अमेरिकी योजनाओं पर रूस के साथ कोई समझौता नहीं हो सका है ।

 

परंतु विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों पक्ष सामरिक हथियारों में कटौती करने के सामरिक प्रारूप दस्तावेज को साथ मिलकर तैयार करने पर सहमत हो गए ।

 

सुश्री राइस रूसी विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव के साथ वार्ता के दूसरे और अंतिम दिन की बैठक के बाद मॉस्को में मंगलवार को बोल रही थीं । उन्होंने और श्री लावरोव ने वार्ता को रचनात्मक और उपयोगी बताया ।

 

अमेरिका पोलैंड में 10 मिसाइल इंटरसेप्टर और चेक गणराज्य में गाइडेंस राडार तैनात करने की योजनाएं आगे बढ़ा रहा है । राष्ट्रपति बुश ने कहा है कि मिसाइल रक्षा प्रणाली चरमपंथी सरकारों के खतरों से रक्षा करेगी ।

 

परंतु मॉस्को ने कहा है कि उसकी सीमाओं के पास पश्चिमी मिसाइलों की मौजूदगी से रूस की सुरक्षा को खतरा होगा और हथियारों की नई दौड़ शुरू हो सकती है ।

 

मंगलवार की बैठक से पहले सुश्री राइस और अमेरिकी रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स रूस के कई उच्च विपक्षी नेताओं और उद्योग जगत के नेताओं से मिले ।

 

परंतु शतरंज के पूर्व चैम्पियन गैरी कास्पारोव और पूर्व रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल कास्यानोव ने बताया कि उन्हें बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया ।

 

सोमवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि उन्हें राष्ट्रपति बुश का एक बहुत गंभीर पत्र मिला है, जिसमें उन्होंने कहा कि है कि कुछ द्विपक्षीय समस्याओं को पूरी तरह हल किया जा सकता है । श्री पुतिन ने इसका विवरण नहीं दिया ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
जर्मनी में बर्लिन की दीवार गिराए जाने के समारोह

  अन्य रिपोर्टें
सोने का भाव ने एक और रिकोर्ड कायम किया
उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में आत्मघाती बम हमले में ३ लोगों की मौत
राष्ट्रपति ओबामा आज इस्राइल के प्रधानमंत्री से मिलेंगे.
इंडोनेशिया में, भूकंप में २ लोगों और भूस्खलन में ८ लोगों की मृत्यु
आर. आर. पाटिल दोबारा महाराष्ट्र के गृहमंत्री बने
कर्नाटक उच्च न्यायालय में अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन
हिंदी में शपथ लेने पर महाराष्ट्र विधानसभा में सपा नेता पर हमला 
आज़मी पर हमला करने के लिये मनसे के 4 विधायक सदन से निलंबित
तमिल शरणार्थियों को वापस लेने को तैयार: महिंद्रा राजपकसे
इराक़ ने चुनाव के लिए,औपचारिक रूप से २१ जनवरी का प्रस्ताव रक्खा
अमरीकी छात्रों ने विश्व का सबसे लंबा सूशी रोल बना कर पहला रिकार्ड तोड़ा
ब्रिटिश सेना प्रमुखः अफ़ग़ानिस्तान में 2014 तक सैनिक उपस्थिति की प्रत्याशा
टैक्सास में हुई गोली बारी का कारण ढूंढने के प्रयास
भारतीय प्रधान मंत्रीः कार्बन उत्सर्जन की कटौती में निर्धन देशों में आने वाला ख़र्च धनाड्य देश उठाएं  Audio Clip Available
अमरीका के प्रतिनिधि सदन ने स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पारित किया
नेपाल में बस दुर्घटना में १६ लोगों की मृत्यु
चीन के विरोध के बावजूद दलाईलामा भारत -चीन सीमा क्षेत्र में पहुंचे
जी-20 आर्थिक बहाली स्थिर रखने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन अभी भी आवश्यक
राष्ट्रपति ओबामा और बर्मा के नेता की आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेने की योजना
ईरानी विधायकः तेहरान, राष्ट्रसंघ प्रायोजित परमाणु समझौता अस्वीकार करेगा
ईरान में ४ नवम्बर के प्रतिवाद प्रदर्शनों में १०० से अधिक लोगों की गिरफ़्तारी: तेहरान पुलिस.
फोर्ट हुड में गोलीबारी की जांच कार्यवाही जारी, सेना ने सांत्वना परामर्शदाता भेजे
अफ़गानिस्तान ने राष्ट्र संघ की करज़ई की आलोचना अस्वीकार की
अफ़ग़ानिस्तानः नेटो के हवाई हमले में अफ़ग़ान सुरक्षा सेना के सात सदस्य मारे गए
दक्षिण कोरियाई कर्मचारियों का, नए श्रम कानूनों के खिलाफ मार्च
राष्ट्रसंघ श्रीलंका के तमिल क्षेत्र से बारूदी सुरंग हटाने में मदद करेगा.
भारत और यूरोपीय संघ के बीच नागरिक परमाणु सहयोग समझौता संपन्न
डेविड कोलमैन हैडली का पाकिस्तान से संबंध: चिदंबरम
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ब्राउन की अफ़गानिस्तान युद्घ के प्रति वचनबद्धता
अमरीका में बेरोजगारी की दर १० दशमलव २ प्रतिशत पर