वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

ईरान के संसदीय चुनाव

18/03/2008

ईरान के संसदीय चुनावों के नतीजों से पता चलता है कि सरकार-समर्थक कट्टरपंथियों का संसद में भारी बहुमत बना रहेगा । यह परिणाम आश्चर्यजनक नहीं है, क्योंकि ईरान की गार्जियन काउंसिल ने, जो धार्मिक नेताओं और न्यायाधीशों की संस्था है और ईरान की इस्लामी क्रांति के प्रति अपनी वफादारी के अनुसार उम्मीदवारों की जांच करती है, सैकड़ों उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से रोक दिया था

 

एक लिखित बयान में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शॉन मैककॉर्मेक ने कहा कि ईरान एक बार फिर लोकतांत्रिक चुनाव कराने के अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों का पालन करने में असफल रहा है । श्री मैककॉर्मेक ने कहा, "ईरानी सरकार ने संसद के लिए उम्मीदवारों को अयोग्य करार देने के लिए विचारधारा के जुड़े कारणों का इस्तेमाल किया, पत्रकारों और मीडिया संगठनों के चुनावों के समाचार देने पर कड़े प्रतिबंध लगाए, उम्मीदवारों की प्रचार करने की क्षमता सीमित कर दी और स्वतंत्र चुनाव निरीक्षकों को चुनाव के दिन मतदान केंद्रों तक जाने की इजाजत देने से इन्कार कर दिया ।"

 

एक प्रेस ब्रीफिंग में श्री मैककॉर्मेक ने कहा कि चुनाव परिणाम गढ़े गए थे, यानी एक निश्चित लक्ष्य हासिल करने के लिए इनमें हेराफेरी की गई थी ।

 

"वे गढ़े गए थे, क्योंकि ईरानी जनता सभी तरह के लोगों के लिए वोट नहीं दे सकी । उन्हें सरकार के एक तरह के समर्थकों या सरकार के दूसरी तरह के समर्थकों के बीच चुनने का अवसर दिया गया था । बहुत सारे मामलों में उन्हें ऐसे किसी व्यक्ति को चुनने या ऐसे किसी व्यक्ति को वोट देने का अवसर नहीं दिया गया, जिसके सरकार से अलग विचार हो सकते थे ।"

 

श्री मैककॉर्मेक ने कहा कि ईरान में वास्तविक सत्ता थोड़े से गैर-निर्वाचित लोगों के हाथों में बनी हुई है ।

 

"इस सत्ता ढांचे के शीर्ष पर वह हैं, जिन्हें वे अपना सर्वोच्च नेता कहते हैं । अगर आप इसे देखें तो यह एक फलते-फूलते लोकतंत्र को बनाने वाले तत्व नहीं हैं ।"

 

अमेरिका ईरानी जनता के स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया के जरिये अपनी सरकार चुनने के अधिकार का समर्थन करता है । श्री मैककॉर्मेक ने कहा, "हम ईरान के नेताओं से भविष्य के चुनावों में, जिनमें 2009 के राष्ट्रपति चुनाव शामिल हैं, दखलअंदाजी बंद करने, स्वतंत्र निरीक्षकों को इजाजत देकर अपने चुनावों की पारदर्शिता बढ़ाने और ईरान के नागरिकों की अभिव्यक्ति, प्रेस और संगठित होने के अधिकारों की रक्षा करने का अनुरोध करते हैं । हम नई मजलिस से ईरान के अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों का पालन करने और एक लोकतांत्रिक ईरान के लिए, जो अपनी जनता की इच्छा के प्रति जवाबदेह हो, काम करने का अनुरोध करते हैं ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
राष्ट्रपति ओबामा ने अगले वर्ष भारत आने का प्रधान मंत्री सिंह का निमंत्रण स्वीकार किया

  अन्य रिपोर्टें
राष्ट्रपति ओबामा ने राजकीय यात्रा पर आए भारतीय प्रधान मंत्री का स्वागत किया
राष्ट्रपति ओबामाः अमरीका अफ़ग़ानिस्तान में अपना काम “समाप्त” करेगा
रूसी अधिकारीः उत्तर कोरिया के लिए एकमात्र विकल्प- परमाणु वार्ताएं     
वाजपेयी, आडवाणी और ठाकरे का नाम लिबरहान आयोग की दोषियों की सूची में
धर्म और राजनीति का घालमेल घातक: न्यायाधीश लिबरहान
हाल में चीन के कठोर रवैये पर भारत की नज़र: प्रधानमंत्री
भाजपा का कांग्रेस और मधु कोड़ा के बीच मिली-भगत का आरोप  
कश्मीर भारत-पाकिस्तान का आपसी मामला: चीन
46 लोगों की मौत के बाद फिलीपीन्स में आपातकाल की घोषणा
ईरानः यूरेनियम बाहर भेजने का विरोधी नहीं   
भारतीय प्रधान मंत्री ने अमरीकी व्यापार नेताओं को संबोधित किया
भारतीय प्रधानमंत्री की अमरीका यात्रा में चिंताजनक मुद्दों पर विचार-विमर्श
भारतीय प्रधान मंत्री की  अमरीका  यात्रा में वार्ताओं के प्रत्याशित विषय  Video clip available
भारत के प्रधान मंत्री अमरीका के सरकारी दौरे पर
राष्ट्रपति ओबामा ने विज्ञान और गणित की शिक्षा का अभियान शुरू किया   
अमरीकी विदेशमंत्री ने तालिबान के साथ अफ़गान शांती वार्ताओं के प्रति सावधान किया
अमरीकी घरों की बिक्री में वृद्धि, मूल्यों में गिरावट
पाकिस्तान में ताज़ा लड़ाई में १८ उग्रवादियों की मौत
ईरान के युद्धाभ्यास दूसरे दिन भी जारी
अफ़गानिस्तान में हुए हमले में ४ अमरीकी, ३ अफ़गान सैनिकों की मृत्यु
श्री लंका के राष्ट्रपति का समय पूर्व चुनाव कराए जाने का आह्वान    
ईरान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए सैनिक अभ्यास शुरू किए   
इंडोनेशिया में नौका डूबने से २९ लोगों की मौत अधिकांश लोगों को बचा लिया गया
पाकिस्तानी सैनिकों  ने तालिबान के अड्डे में पांच उग्रवादियों को मारा   
अमरीकी विधायकों में अफ़गानिस्तान को लेकर मतभेद
कंधार में ५ अफ़गान सीमा प्रहरियों की ह्त्या
भारत में बम विस्फोट में ७ की मौत
दलाई लामाः चीन के प्रति राष्ट्रपति ओबामा का रुख़ नरम नहीं    
श्री लंका तमिल युद्ध-शरणार्थियों को मुक्त करेगा  
इराक़ी विधायक चुनाव कानून में आये गतिरोध को दूर करने में विफल रहे
अमरीकी स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पर अब संसद में बहस
अमेरिका के साथ संबंध हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण: मनमोहन सिंह     
समझौता एक्सप्रेस टीवी कार्यक्रम नवम्बर १९  Video clip available